Mradhubhashi
Search
Close this search box.

यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर तालिबान के अफसर ने बरसाए कोड़े

अफगानिस्तान बदख्शां यूनिवर्सिटी के बाहर बुर्का का विरोध कर रही लड़कियों पर तालिबान के अफसर ने कोड़े बरसाए। यह घटना रविवार की है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां भाग रही हैं और तालिबानी उनका पीछा करते हुए कोड़े बरसा रहा है।

Afghan women protest after students expelled from Kabul University | Al  Arabiya English

राइट टु एजुकेशन को लेकर प्रोटेस्ट कर रही है लड़कियां
पूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां यूनिवर्सिटी में यह विवाद 30 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब प्रशासन ने बुर्का पहनकर नहीं आने वाली लड़कियों को क्लास रूम से वापस जाने के लिए कहा था। लड़कियों ने इसके बाद राइट टु एजुकेशन को लेकर प्रोटेस्ट शुरू कर दिया।

Afghan Nationals Including Women Raise Slogans Against Pakistan Dropping  Bombs In Panjshir

15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। मई 2021 में अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद तालिबान को 20 साल बाद दोबारा काबुल की सत्ता मिली थी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद लड़कियों के कॉलेज जाने पर रोक लगाई गई। हालांकि, फरवरी 2022 में नियमों के साथ लड़कियों को कॉलेज में एंट्री देने पर सरकार राजी हो गई।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट