डिप्टी सीएम देवड़ा ने मन्दसौर में सैंकड़ों कांग्रेस नेताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता
मन्दसौर/प्रिन्स गुर्जर/ इंदौर में कांग्रेस के अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम को भाजपा में शामिल करवाने के बाद प्रदेश के कद्दावर नेता उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अब मंदसौर मिशन मन्दसौर पर आ गए है लोकसभा चुनाव में कुछ ही समय बचा है को नेता पार्टीया बदल रहे है आज मन्दसौर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में प्रचार के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की गृह विधानसभा मल्हारगढ़ के कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों तथा नेताओ ने देवड़ा को उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया।
मन्दसौर संसदीय क्षेत्र के ग्राम नारायणगढ में आयोजित विधानसभा सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा में शामिल होने नेता जनपद सदस्य प्रतिनिधि,जिला कांग्रेस मंदसोर के सचिव,ब्लाक कांग्रेस संजीत के पुर्व युंका अध्यक्ष महेश डांगी टिढ़वास सहित अन्य जनपद सदस्य, सरपंच और कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल। कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी व विधानसभा प्रत्याशी रहे परशुराम सिसोदिया के समर्थन है महेश डांगी लम्बे समय कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम कर रहे थे।