Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Bollywood: अफवाहों पर विराम, मुंबई की बारिश में साथ दिखे मलाइका और अर्जुन, वीडियो देखा क्या

अफवाहों पर विराम, मुंबई की बारिश में साथ दिखे मलाइका और अर्जुन, वीडियो देखा क्या

Malaika and Arjun in Mumbai rain: बॉलीवुड के दो कलाकारों के फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है। कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की चर्चा हो रही थी। इस पर आज विराम लग गया। ये दोनों मुंबई की बारिश में साथ दिखे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है। मलाइका और अर्जुन की उम्र में 11 का गैप है, लेकिन पांच साल से दोनों के दिल में है। एक-दूसरे को कितना प्यार करते हैं, वो अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आता है। इन सबके बीच कुछ समय से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं।

हाल में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की बहनों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। इसके साथ ही अर्जुन का नाम कुशा कापिला के साथ भी काफी जुड़ रहा है। वहीं आज के वीडियो ने इन सभी बातों को सिर्फ अफवाह करार दे दिया है। विरल भियानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें मलाइका और अर्जुन नजर आ रहे हैं। दोनों काफी जल्दबाजी में हैं और पैप्स से बचते नजर आ रहे हैं। इनकी बॉडी लैंग्वेज पॉजिटिव है। इस वीडियो में दोनों की शानदार ट्यूनिंग भी दिख रही है। मलाइका और अर्जुन ने ब्लैक गॉगल्स लगाए हैं। मलाइका व्हाइट आउटफिट में हैं। अर्जुन कैजुअल आउटफिट में हैं।

दोनों की उम्र में 11 साल का फासला
रेनी डे के दिन इस कपल ने साथ में क्वालिटी टाइम बीताया। इनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। मलाइका और अर्जुन की उम्र में 11 साल का फासला है। इसके लिए कई मौकों पर दोनों ट्रोल भी होते रहे हैं, लेकिन दोनों जितनी क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं, उसके लिए तारीफ भी होती है। वैसे, अर्जुन कपूर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। इनका नाम परिणीति चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी के साथ जुड़ा रहा है।

अर्जुन की आ रहीं ये फिल्में
इस साल अर्जुन कपूर की चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 28 सितंबर को अर्जुन की फिल्म एफ 2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन रिलीज होगी। इसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। अक्टूबर में फिल्म मेरी पत्नी का रिमेक रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं। वहीं, 16 नवंबर को फिल्म द लेडी किलर भी रिलीज होनी है, जिसे अजय बहल ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट