Arjun and Malaika Breakup: बॉलीवुड की एक खूबसूरत जोड़ी के अलग होने की काफी चर्चा है। यह जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun) की है। मलाइका अपने पति अरबाज खान से अलग होकर कुछ साल से एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun) के साथ रिलेशन में थीं। अब ऐसी चर्चा है कि दोनों का रिलेशन टूटने के कगार पर पहुंच चुका है।
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी इस कपल ने एक-दूसरे से अलग होने के संकेत दिए हैं। ऐसे में इनके फैंस का दिल टूट सकता है। गौरतलब है कि 1998 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी। 2017 में दो दशक तक साथ रहने के बाद इनका तलाक हो गया था। मलाइका के अर्जुन (Arjun) के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के काफी दिनों तक चर्चे में थे। फिर कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार भी कर लिया। दोनों साथ में वेकेशन्स और इवेंट्स को इंजॉय करते दिखे हैं। हाल में इनकी शादी की खबरें भी आईं थीं।
अर्जुन कपूर (Arjun) का पोस्ट
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun) ने एक पोस्ट किया है। जिसे उनके ब्रेकअपसे जोड़कर देखा जा रहा है। एक्टर ने लिखा है- ”कचड़ा, ऐसी चीज है, जिस पर इस दुनिया में हम हमेशा भरोसा कर सकते हैं। मलाइका ने इससे पहले बदलाव से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था।
अब इन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट से इनके ब्रेकअप पर कहीं-कहीं पर मुहर लग रही है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी खुलकर इसे नहीं कहा है। अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर कुशा कपिला ने चुप्पी तोड़ी है। कुशा ने कन्फर्म किया है कि उन्हें लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अर्जुन कपूर के साथ वह किसी भी रिलेशन में नहीं है।
अर्जुन (Arjun) की 4 फिल्में आ रहीं
इस साल अर्जुन कपूर की चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 28 सितंबर को अर्जुन की फिल्म एफ 2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन रिलीज होगी। इसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। अक्टूबर में फिल्म मेरी पत्नी का रिमेक रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं। वहीं, 16 नवंबर को फिल्म द लेडी किलर भी रिलीज होनी है, जिसे अजय बहल ने डायरेक्ट किया है।