Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 7 January 2022: समस्या का समाधान होगा, परिजनों से मुलाकात होगी

मेष –

ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। कोई भी समस्या आने पर किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी मिल जाएगा।कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से जानकारी अवश्य ले। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। बहुत ही सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी के भी समक्ष जाहिर ना करें, वरन् आपका ही नुकसान होगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा।घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। खानपान उचित रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

किसी विशेष कार्य के प्रति आप की लगन और मेहनत सार्थक रहेगी। साथ ही आपकी विचार शैली और दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपनी योग्यता और क्षमता से वर्तमान कार्यों को सुचारु रुप से चलाते रहेंगे। हालांकि परिस्थितियां ज्यादा फायदेमंद नहीं है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचे। घर परिवार में सुखद और समय से पूर्व माहौल बना रहेगा इस समय प्रेम संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं।धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा। संतान से संबंधित शुभ सूचना मिलने से मन को सुकून मिलेगा। ग्रह स्थिति सामान्य है। प्रत्येक कार्य सावधानी से करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में कोई नुकसान होने की भी आशंका लग रही है। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना रखें। यह समय उचित सामंजस्य तथा मनोबल बनाए रखने का है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। परंतु लापरवाही करना उचित नहीं है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

अपने संपर्क सूत्रों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे, और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। निजी और बिजनेस के कामों में बेहतरीन तालमेल रखेंगे। बीमा और शेयर्स जैसी व्यवसाय में कुछ फायदेमंद स्थिति रहेगी। राजनैतिक संपर्क बढ़ेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज ले तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

आप अपने व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। संतान की उपलब्धियों को देखकर आपको गर्व होगा। कोई व्यवसायिक समस्या हल होने से राहत मिलेगी। फाइनेंस संबंधित काम पर ज्यादा ध्यान दें। व्यवसायिक संपर्क भी स्थापित होंगे जो कि लाभदायक रहेंगे। जीवन साथी तथा घर परिवार के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अपच और गैस जैसी समस्या से बचने के लिए अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं। देसी इलाज करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2

कन्या –

घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। ये वक्त अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने में बीताएं करें। निकट भविष्य में इससे आपको फायदा होगा। ऑफिस संबंधित काम ज्यादा रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। एक दूसरे के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से मनमुटाव हो सकते हैं। अपने स्वभाव में स्थिरता बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता ना करें। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव भी रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक-3

तुला –

ग्रह स्थिति कुछ परिवर्तनशील है। किसी भी योजना पर अमल करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार अवश्य करें, इससे आप कोई बड़ी गलती होने से बच सकते हैं। बिजनेस के कामों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए योजना बनाकर अपने काम पूरे करें। सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें तथा ऑफिस से संबंधित पेपर्स को सुव्यवस्थित तथा कंप्लीट रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक अनुमति मिल सकती हैं। नजला जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी दिक्कत बढ़ेगी। परंतु घबराएं नहीं और अपना उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक –

समय कुछ चुनौतीपूर्ण है। कोई भी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी से विचार विमर्श करना उचित रहेगा। स्त्री वर्ग हर क्षेत्र में व्यवस्था बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। रुकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। व्यवसाय की गतिविधियां घर से ही सुचारू रूप से चलती रहेंगी। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।आज का दिन मित्रों के साथ भी फोन पर गपशप करने में व्यतीत होगा। अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप करवाते रहें। ध्यान रखें कि कोई पुराना रोग पुनः उठ सकता है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

धनु –

अपने कार्य करने की प्रणाली में वक्त के अनुसार नवीनता लाना जरूरी है। घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कार्यों को अभी स्थगित कर रखने में ही भलाई है। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने का प्रयास करें। इस समय व्यवसाय में वर्तमान कार्यों पर ही अपना ध्यान दें। इस समय नया कार्य करने जैसी योजना बनाने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध भी सुखद और मर्यादित रहेंगे। वर्तमान मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा, इस बात का जरूर ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मकर –

व्यक्तिगत तथा रुचि पूर्ण कार्यों में उचित समय व्यतीत होगा। और आप मानसिक रुप से भी सुकून महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। इस समय मीडिया और ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन को और मजबूत बनाएं। समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच अहम का असर पारिवारिक सुख शांति पर भी पड़ेगा। अपने अंदर परिपक्वता लाएं, और शांति पूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच अवश्य करवाएं। तनाव से दूर रहे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

घर में किसी बच्चे की उपलब्धि के मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव और थकान से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी व्यतीत करें। बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। घर से ही ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, और कंपनी को फायदा भी होगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहयोग और भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आप की कार्य क्षमता और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

आज आपकी मेहनत के कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी घर की बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपकी तरक्की के रास्ते खोलेगा। आपने व्यावसायिक स्थल की आंतरिक व्यवस्था और अपनी कार्यप्रणाली में जो परिवर्तन किए हैं, अब उसके सकारात्मक परिणाम मिल जाएंगे। जरूरत अनुसार काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर की गतिविधियों में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सदस्य आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। योगा और व्यायाम में भी समय दे।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट