Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध, 50 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

थांदला। ग्राम पंचायत कलदेला के भाजपा सरपंच नरसिंह भाबर के नेतृत्व में पचास से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम माली फलियां के लोग है और लगभग 60 सालों से कांग्रेस में वोट डालते थे।

कांग्रेस का विधायक होने के बाद भी उनके क्षेत्र का विकास नही हो रहा था। मूलभूत सुविधाओं का अभाव था  कांग्रेस में कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं होती थी। विधायक के पास हम समस्या लेकर जाते थे तो विधायक हम लोगों पर ध्यान नहीं देते थे। इसलिए हमने भाजपा की रीति निति से प्रभावित हो कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कलदेला के सरपंच नरसिंह भाभर ने बताया की यह लोग जो आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उनका में स्वागत करता हुं।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव कलदेला मे 250 करोड़ की नलजल योजना चल रही है। गांव में सड़क पानी बिजली ओर प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 से अधिक मकान उनकी पंचायत में बने और केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का किर्यावन ज़मीन पर हो रहा है। इस लिए यह विकासशील पंचायत है। इस विकास को देखते हुए यह सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाने आये थांदला के नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ज़िला पंचायत सदस्य राजेश वसुनिया थांदला भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने भाजपा में आये सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी का गमछा ओर माला पहनाकर स्वागत किया ओर सभी को यह विश्वास दिलाया कि वह अब चिंता मुक्त हो जाय अब उनके फलियों के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी आप लोगो ने सही फैसला लिया है आपका भाजपा में  स्वागत है कार्यक्रम का संचालन कलदेला सरपंच नरसिंह भाभर ने किया और आभार जिला पंचायत सदस्य राजेश वसुनिया ने माना।

थांदला से मृदुभाषी के लिए शाहिद खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट