Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पायलट अवतार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 से भरी 800 किमी प्रति घंटे की उड़ान

पायलट अवतार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 से भरी 800 किमी प्रति घंटे की उड़ान

पायलट अवतार : नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार के दिन पायलट अवतार में नजर आईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इससे पहले 2009 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। सुखोई में उड़ान भरने वाली वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। एयरफोर्स के मुताबिक, 30 मिनट की उड़ान में राष्ट्रपति ने ब्रह्मपुत्र और तेजपुर वैली को कवर किया। विमान ने समुद्र तल से करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर और करीब 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले राष्ट्रपति को एयरक्राफ्ट और वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट