Mradhubhashi
Search
Close this search box.

धार में राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन

धार में राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन

आशीष यादव/धार – शासन के मंशानुसार संचालनालय खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश एवं भारत सरकार खेल विभाग युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार खेल और युवा कल्याण विभाग धार एवं नेहरू युवा केन्द्र धार के संयुक्त तत्वाधान में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंदजी के जन्म दिवस पर ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ के रूप में मनाया गया।

मुख्य अतिथि छोटू शास्त्री जिला अध्यक्ष जिला हॉकी एसोसिएषन ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व पर विचार रखे तथा ध्यानचंद जब खेला करते थे तब लोग उनके हॉकी स्टीक के बारे मे सोचते थे। लोगो को लगता था कि उनके स्टीक में कही चुम्बक तो नही लगा है, जो इतने रफ्तार से दनादन गोल कर देते है। ध्यानचंद के नाम पर देश मे खेल अवार्ड दिया जाता है, के संबंध मे खिलाड़ियो के सम्मुख विचार रखे।

जिला खेल दिवस प्रकोष्ठ ने मेजर ध्यानचंदजी के हेल्दी लाईफ स्टाइल पर अपने विचार रखे तथा खिलाड़ियों को मेजर ध्यानंचद की तरह कड़ी मेहनत और पुर्ण सर्म्पण से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लहरों से डरकर नौंका पार नही होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। राजेश शाक्य जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने मेजर ध्यानंचद का परिचय देते हुए उनके कठिन संघर्ष एवं देश के प्रति उनके सर्म्पण से खिलाड़ियों को अवगत कराया।

स्वप्निल देशमुख जिला युवा समन्वयक ने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानंचद का जुुनूुन ऐसा था कि वह देर रात तक चांद की रोशनी में ग्राउण्ड पर प्रेक्टिस किया करते थे उन दिनों बिजली की सुविधा आज की तरह नही थी इसलिए वह चांद की रोशनी मे खेलते थे इसी जोश को देखकर उनके साथियों ने उन्हें चांद कहना षुरू कर दिया था।

धार में राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन

षासन की मंशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिनांक 21 से 29 अगस्त के मध्य जिला मुख्यालय सहित प्रत्येक विकाखण्ड में खेल सप्ताह मनाया गया। जिसमें हॉकी, कराते, कुश्ती, बैडमिंटन, रस्साकसी, रोप जम्पिंग, लेमन रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मति षालिनी मिश्रा कराते प्रशिक्षक, मनीष सोलंकी हॉकी प्रशिक्षक, अन्नु पाल कुश्ती प्रशिक्षक, भारत सिंह वास्केल, मनीष सोनी, कैलाश चौहान, संतोष चौहान आदि उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट