Mradhubhashi

MP Politics: जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने लगाए नारे “भाजपा का गद्दार नही चलेगा”

MP Politics: जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने लगाए नारे "भाजपा का गद्दार नही चलेगा

MP Politics: सचिन जाडव/ बलवाडा- मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में जन आशीर्वाद रैली निकाल कर भाजपा के द्वारा किये विकास कार्यों का संदेश पहुंचा रही है,उसी तर्ज में खंडवा से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा निमाड़ मे रवाना की गई इन्दौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के महेश्वर पहुंचने के दौरान वहां उपस्थित हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के घोषित प्रत्याशी का जबरदस्त विरोध किया ।

MP Politics: जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ नारे भी लगाए और केंद्रीय नेतृत्व व भाजपा संगठन से प्रत्याशी बदलने की मांग की। उन्होंने भाजपा के घोषित प्रत्याशी को निर्दलीय कुमार की उपाधि दे दी है। बता दें कि महेश्वर से भाजपा के घोषित प्रत्याशी राजकुमार मेव ने 2018 में भाजपा के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा व कांग्रेस प्रत्याशी ने एक तरफा विजय हासिल की थी।

MP Politics: उसके बाद जनपद मे कांग्रेस से समझौता कर भाजपा पुर्ण बहुमत के बाद भी कांग्रेसी अध्यक्ष बनाया। जिसके चलते वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं में उनके खिलाफ रोष है जो आज जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्रकट हो गया। विरोध करते कार्यकर्ताओं ने हाथों में पकड़ी तख्तियों पर बीजेपी प्रत्याशी के विरोध में लिख रखा था कि भाजपा का गद्दार नही चलेगा, निर्दलीय कुमार नहीं चलेगा नहीं चलेगा।

MP Politics: यही नहीं विरोध करते कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव समर्थकों पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत, व छोटे चुनाव में भी निर्दलीय लड़कर भाजपा को हराने का आरोप लगाया जिसके चलते निचले स्तर पर भी भाजपा कार्यकर्ता मेव के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। महेश्वर विधानसभा के चुनाव मात्र दो या तीन मतों से जीत हार का चुनाव होता है ऐसे में इस प्रकार के कार्यकर्ता रुष्ट होकर विरोध करेंगे तो भाजपा को महेश्वर सीट के रूप में इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए भाजपा संगठन को सोच समझकर महेश्वर के लिए निर्णय लेना अति आवश्यक है प्रत्याशी चयन को जो जल्दबाजी कर निर्णय को बदलना भी बहुत जरूरी है।

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट