Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Elon Musk: एलन मस्क फिर बने पिता, तीन पत्नियों से 10 बच्चे, ट्वीट कर नई संतान के नाम का मतलब बताया

Elon Musk: एलन मस्क फिर बने पिता, तीन पत्नियों से 10 बच्चे

Elon Musk Third Son: टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क अब अपनी नई संतान को लेकर सुर्खियों में हैं। मस्क के तीसरे बच्चे को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है। मस्क की नई बायोग्राफी से यह सीक्रेट बच्चे की बात सामने आई है। इनका तीसरा बच्चा उनकी पूर्व पत्नी Grimes (Canadian musician) से है। मस्क ने अपने इस बच्चे के नाम का मतलब व्यास (Diameter) और गोले की परिधी (circumference) बताया है।

Elon Musk के इस बच्चे का नाम Techno Mechanicus
मस्क के सीक्रेट बच्चे का नाम Techno Mechanicus है। इसे मिलाकर मस्क की 10 संतान है। मस्क की नई संतान की उम्र को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं आई है। इस सीक्रेट बच्चे का निक नेम Tau है।

Elon Musk की बायोग्राफी अगले हफ्ते होगी रिलीज
एलन मस्क की बायोग्राफी Journalist Walter Isaacson लिखी जा चुकी है। यह अगले हफ्ते रिलीज होगी। बायोग्राफी से ही एलन मस्क और उनकी पत्नी Grimes (Canadian musician) की तीसरी संतान की जानकारी सार्वजनिक हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Journalist Walter Isaacson को बायोग्राफी तैयार करने के लिए मस्क के 2 साल के जीवन को लिखने के अधिकार मिले हैं। बता दें मस्क की तीन अलग-अलग पत्नियों से 10 संतानें हैं।

Musk और Grimes ने 2018 में रिलेशनशिप से उठाया था पर्दा
Musk और Grimes ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। कुछ समय बाद कपल ने दो बच्चों के जन्म की खबर दी थी। इनकी पहली संतान 2020 में हुई थी, जिसका नाम X Æ A-Xii या X रखा था। इसके बाद Grimes ने बेटी के जन्म की जानकारी साझा की। बेटी का नाम एक्सा डार्क साइडरल मस्क या Y बताया। इन दोनों बच्चों के जन्म के बाद Musk पत्नी से अलग हो गए।

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट