Mradhubhashi
Search
Close this search box.

13 August 2023 Rashifal: मेष समेत 3 राशि वालों के कॅरियर में होगा बदलाव, अपने राशि का भी जानें हाल

मेष समेत 3 राशि वालों के कॅरियर में होगा बदलाव, अपने राशि का भी जानें हाल

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 13 अगस्त यानी रविवार को मेष, मकर समेत 3 राशि के लोगों के कॅरियर में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, इन दो राशि के लोगों को आज अपनी वाणी को मधुर बनाए रखने की जरूरत है।

मेष (Aries) Rashifal
यह दिन संपत्ति में इजाफा लाएगा। रक्त संबंधी रिश्तों को बढ़ावा मिलेगा। आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कुछ श्रेष्ठ कार्य के प्रति आप आगे रहेंगे। परिजनों पर भरोसा बनाए रखें। जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है।

वृष (Taurus) Rashifal
दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नवीनता ला सके तो बेहतर रहेगा। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी होगी। अपनी पढ़ाई-लिखाई पर विद्यार्थी पूरा फोकस रखें। अपने व्यय के लिए बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करें। रिश्तों के प्रति सहज रहें। आप व्यवसाय में जल्दबाजी के कारण गलती कर सकते हैं। आपकी कोई बात लोगों को बुरी लग सकती है, इसलिए वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी बहसबाजी में नहीं पड़े। यह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है।

कर्क (Cancer) Rashifal
आपके लिए यह दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। किसी से धन उधार लेने से बचें और किसी प्रतियोगिता के परिणाम आने से खुशी मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। किसी बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, नहीं तो व्यय अधिक कर सकते हैं।

सिंह (Leo) Rashifal
दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लाएगा। कॅरियर में एक अच्छा उछाल आएगा। मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और जिम्मेदारी से आप पीछे ना हटें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से नया वाहन खरीद सकेंगे। परिवार के किसी सदस्य के कॅरियर को लेकर फैसला लेना पड़े तो उसमें परिवार के सदस्यों से राय जरूर लें।

कन्या (Virgo) Rashifal
आपके लिए दिन साहस में वृद्धि लेकर आएगा। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कारोबार में साझेदार बनाने से बचें। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। वर्क फ्रॉम होम में काम कर रहे लोगों को अत्यधिक काम करना होगा। कोई शुभ सूचना सुनने को मिले तो उसे तुरंत आगे नहीं बढ़ाएं।

तुला (Libra) Rashifal
यह दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लाएगा। आप अपने आवश्यक कामों में धैर्य से आगे बढ़ें। अपनों का सहयोग बनाए रखें। विनम्रता से काम लें। नए काम की पहल करने से बचें। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आवश्यकता के कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा-खासा धन खर्च करेंगे। यदि आज परिवार के लोगों को कोई बात समझाएंगे तो वह उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
आपके लिए दिन साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। सोच-समझकर आगे बढ़ें और नई संपत्ति की खरीदारी करने में भाई- बहनों से सलाह जरूर लें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। किसी काम को साझेदारी में करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें शुभ सूचना मिल सकती है। नवविवाहितों के जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। अपने कुछ कामों की योजना बनाएंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है। आप उससे कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करें। बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी को धन उधार दिया था तो धन वापस मिलने की संभावना कम है। पिताजी को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

मकर (Capricorn) Rashifal
राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सबको प्रभावित करेंगे। तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश किया था तो उससे अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
यह दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा। यदि पारिवारिक समस्या से परेशान चल रहे हैं तो वह आज दूर होगी। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। आवेश में आकर निर्णय ना लें। संतान किसी वस्तु की मांग करें तो पहले उन्हें समझाने की कोशिश करें। जीवनसाथी को नौकरी मिल सकती है। परिवार में लोगों का सहयोग और समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा। अपने कामों पर पूरा फोकस रखें।

मीन (Pisces) Rashifal
इस दिन सामाजिक गतिविधियों में पूरा जोश दिखाएंगे। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाने की कोशिश करें, ताकि रिश्तों में प्यार बना रहे। कारोबारी अपने बिजनेस के काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ लक्ष्य पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में चतुराई दिखाएंगे, तभी विरोधियों को मात दे पाएंगे, नहीं तो समस्या होगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट