Mradhubhashi
Search
Close this search box.

12 August 2023 Rashifal: इन राशि के लोगों पर आज शनिदेव रहेंगे मेहरबान, जानें अपनी राशि का हाल

12 August 2023 Rashifal: इन राशि के लोगों पर आज शनिदेव रहेंगे मेहरबान, जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 12 अगस्त यानी शनिवार को शनिदेव तीन राशि के लोगों पर बेहद मेहरबान रहेंगे। इन्हें आर्थिक लाभ होगा। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में इन पर अधिकारी भी बहुत खुश रहेंगे।

मेष (Aries) Rashifal
दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रुका काम पूरा होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। सभी मामलों में आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। दांपत्य जीवन में की समस्याओं में काफी हद तक राहत मिलेगी।

वृष (Taurus) Rashifal
इस दिन अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। रक्त संबंधी रिश्तों में पूरा जोर रहेगा। कानूनी मामले को अनदेखा न करें। नहीं तो वह नई समस्या खड़ी कर सकता है। बिजनेस की मंदी किसी मित्र की मदद से दूर होगी। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम सहयोग की भावना आपमें बनी रहेगी। नौकरी से संबंधित बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। किसी से भी अहंकार भरी बातें करने से बचें। नवविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। परिवार के सदस्यों को लेकर अहम निर्णय ले सकते हैं।

कर्क (Cancer) Rashifal
यह दिन जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। अपने काम दूसरे पर ना डालें। ज्यादा दूसरे के कामों पर ध्यान लगाएं, नहीं तो मन मुताबिक काम मिल सकता है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ प्रतियोगिता में भी लेना होगा।

सिंह (Leo) Rashifal
दिन करियर के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। किसी काम में हाथ आजमाएंगे तो उसमें आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जनकल्याण के कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। मान सम्मान का भाव आपमें रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। अध्ययन के कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी। कानूनी मामले में जीत मिलेगी।

कन्या (Virgo) Rashifal
इस दिन आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें। सूझबूझ से अपने कामों में आगे बढ़ें। कोई आवश्यक चर्चा कर सकते हैं। परिजनों के साथ सलाह बनाए रखें। खर्चों में वृद्धि कर सकते हैं। जो बाद में समस्या देगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने साथियों से सावधान रहें, नहीं तो उसमें कुछ उनके विरोधी भी हो सकते हैं।

तुला (Libra) Rashifal
यह दिन आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि लाएगा। अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग व व्यायाम अपनाएं। आप सबको जोड़कर चलने की कोशिश में सफल रहेंगे। संबंधों में कमी आएगी। सफलता की कुछ नई राह पर चलने का मौका मिलेगा। पिताजी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। कोई अच्छा वेतन व पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। अपने जरूरी काम जल्दी से पूरा करेंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का ध्यान रखेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी और सतर्कता बरतें। किसी को धन उधार देने से बचें। संतान से बहसबाजी में पड़ सकते हैं।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। वह किसी खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप प्रशासन के कार्यों में सावधान रहें। कोई शुभ सूचना सुनने को मिले तो तुरंत आगे ना बढ़ाएं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कुछ समय और परेशान होना होगा। कुछ विरोधी आपको परेशान करेंगे। किसी काम के पूरा होने से उत्साह और बढ़ेगा।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर-बाहर लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखें। अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें। आपने भावेश में आकर निर्णय लिया तो बाद में उसके लिए पछतावा होगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग सावधान रहें। महिला मित्र से कहासुनी हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन कामकाज के मामलों में अच्छा रहेगा। कोई शुभ सूचना व जरूरी जानकारी मिल सकती है। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। जोखिम भरे काम को उठाने से बचें। छोटी यात्रा पर जाएं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। कोई प्रिय वस्तु खो गई थी तो वह आज प्राप्त हो सकती है।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर-बाहर में अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रियजनों से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माताजी को शारीरिक कष्ट था तो वह आज दूर होगा। धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट