Mradhubhashi
Search
Close this search box.

11 August 2023 Rashifal: आज 3 दुर्लभ संयोग, इन 6 राशियों को जबर्दस्त फायदा

आज 3 दुर्लभ संयोग, इन 6 राशियों को जबर्दस्त फायदा

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 11 अगस्त यानी शुक्रवार को दिन-रात चंद्रमा का संचार मेष राशि में गुरु और राहु के साथ होगा। जबकि अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। गुरु और चंद्रमा के संयोग से एक तरफ जहां गजकेसरी योग बनेगा। दूसरी ओर राहु और चंद्रमा भी साथ होने से ग्रहण योग बनेगा। ऐसे में यह दिन मेष और वृश्चिक समेत 6 राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा।

मेष (Aries) Rashifal
लंबे समय से पेंडिंग डील को फाइनल करेंगे। अटके हुए काम आज बनेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी या उत्सव मना सकते हैं। रात में किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम भी आपके बनेंगे।
वृष (Taurus) Rashifal
आज आपका दिमाग खूब चलेगा। कारोबार-व्यापार से संबंधित योजना बना सकते हैं। इससे भविष्य में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।दफ्तर में आपके अनुकूल माहौल रहेगा। बिजनेस में आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे।
मिथुन (Gemini) Rashifal
मन में व्यवसाय के लिए जो विचार आए, उसे तुरंत आगे बढ़ा दें। अपने मन की बात सहकर्मी को न बताएं। सेहत के मामले में आप सजग रहें। घर में शाम को मेहमान का आगमन हो सकता है।
कर्क (Cancer) Rashifal
कुछ उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। जो काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। संयम बनाए रखें। दफ्तर में अधिकारी आपको ज्यादा काम सौंप सकते हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक परेशानी होगी। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें।

सिंह (Leo) Rashifal
कुछ शत्रु आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आप धैर्य, साहस और चतुराई से सभी को मात देंगे। बिजनेसमैन किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो आज टाल दें। इससे आपको बाद में परेशानी हो सकती है। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

कन्या (Virgo) Rashifal
कन्या राशि के जातक व्यवहार में संयम रखें। क्रोध और अव्यवहारिकता से बनते काम भी बिगाड़ सकते हैं। आस-पड़ोस में किसी से विवाद होता है तो सुलझाने की कोशिश करें। विवाद बढ़ने पर आपकी परेशानी बढ़ सकती है। उधार से बचें। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से कहासुनी भी हो सकती है।

तुला (Libra) Rashifal
जो कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। किसी को पैसा उधार दिया था तो वह भी आज मिल सकता है। भौतिक वस्तुओं जैसे वस्त्र, शौक-शृंगार की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
नौकरी और व्यवसाय में कुछ नवीनता लाएं। इससे आगे चलकर बड़ा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इससे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आपके प्रयास सफल होंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal
व्यवसाय में लाभ होगा। कारोबार के लिए दिन अच्छा होगा। आप थोड़ा जोखिम लेंगे तो बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था तो समाधान निकल सकता है। मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn) Rashifal
साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो लाभ मिलेगा। कई तरह के काम हाथ में आने से एकाग्रता भंग हो सकती है। मन विचलित हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। संतान के विवाह की बात चल रही तो इसमें बात आगे बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अगर, बिजनस में बड़ा फैसला लेना हो तो बहुत सोच-विचार करें। जल्दबाजी में लिया फैसला परेशानी में डाल सकता है। घर में किसी महत्वपूर्ण काम पर चर्चा हो सकती है। इसमें परिवार के वरिष्ठों की सलाह लें।

मीन (Pisces) Rashifal
जो नया काम करने की सोचेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। किसी व्यक्ति की मदद के लिएआगे आ सकते हैं। आप बुद्धि का प्रयोग कर वह सब कुछ पाने में सफल रहेंगे, जिसकी आपको लंबे समय से चाहत है। पारिवारिक जीवन की समस्या आज आप शांति और धैर्य के साथ सुलझाने में सफल होंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट