Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Elon Musk के निशाने पर Youtube और Linkedin, झटका देने का बनाया मास्टर प्लान

Youtube and Linkedin on target of Elon Musk

Elon Musk New Business Plan: टेस्ला और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक Elon Musk अब YouTube और लिंक्डिन को झटका देने की तैयारी कर रहे हैं। एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने ऐसा प्रोडक्ट बनाया है, जो YouTube के साथ linkedin के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। दरअसल, कंपनी ने कल CEO के साथ बैठक की। इसमें Musk द्वारा बड़ा ऐलान किया गया। मस्क ने बताया कि कंपनी अब फ्यूचर प्लान पर काम शुरू कर दी है, जिससे अब हमारा कंपटीशन YouTube और linkedin से होगा।

बता दें पहली बार कंपनी के CEO और Elon Musk की बैठक पूरी कंपनी के साथ हुई थी। इसमें कंपनी के CEO लिंडा याकारिनो ने कहा-मैं कंपनी के लिए मई में CEO पद पर आया था, जिसके बाद से इस प्लान पर काम जारी है।

2022 में हुई थी बड़ी डील

मस्क ने अक्टूबर 2022 में ट्विटर को खरीदा था। इसके लिए 44 बिलियन डॉलर दिए थे। मस्क के आने के बाद कंपनी में लगातार इस्तीफे मिल रहे थे, उसके बाद CEO लिंडा याकारिनो को कंपनी की जिम्मेदारी मिली।

कंपनी आने वाले वर्षों में ये कर सकती है

कंपनी के मालिक Elon Musk ने पूरी तरह से साफ नहीं किया है कि क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इतना साफ हो गया है कि वीडियो सेगमेंट में कंपनी अलग टूल पर काम कर रही। एडवरटाइजिंग के लिए भी कंपनी YouTube जैसे ही वीडियो एड को शामिल कर सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट