Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में प्रियंका ने BJP की विदाई तय बताई, शिवराज बोले- झूठ की दुकान खोलने आई है

Election

Priyanka Gandhi and Shivraj singh Chouhan: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज दमोह पहुंचीं। प्रियंका ने जनसभा में बीजेपी सरकार की विदाई तय बता दी। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका पर पलटवार किया और कहा कि एक कांग्रेस नेत्री प्रदेश में झूठ की दुकान खोलने आई है। इससे पहले भी शिवराज ने कांग्रेस के वचन पत्र को झूठा बताया था।

प्रियंका ने दमोह में कहा कि मध्य प्रदेश बड़े बदलाव के लिए तैयार है। 225 महीने के शासन में 250 घोटाले करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार जाने वाली है। कांग्रेस भारी बहुमत से आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम हैं। यहां से लोगों का काफी अधिक संख्या में पलायन हो रहा है। 3 साल में प्रदेश की BJP सरकार ने महज 21 नौकरियां दी हैं।

जातिगत जनगणना होनी चाहिए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा-हम कहते हैं कि जातिगत जनगणना करो। बिहार में जातिगत जनगणना हुई है, जिसके मुताबिक वहां 84 फीसदी जनता SC, ST और OBC है, लेकिन आप नौकरियों में बड़े-बड़े पदों को देखेंगे कि इन समुदायों का प्रतिनिधित्व क्या है तो आप पाएंगे कि इतना प्रतिनिधित्व नहीं है।

किसानों के कर्ज माफी का फिर झूठ बोल रहीं प्रियंका: शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा और कहा-आज झूठ की दुकान खोलने कांग्रेस की नेत्री दमोह में आई हैं। काठ की हांड़ी एक बार चढ़ती है, बार-बार नहीं। किसानों के कर्ज माफ का फिर झूठ बोल रहे हैं। सीएम ने कहा-कांग्रेसी भगवान राम के पोस्टर निकालने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट