Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023 Survey: चुनावी सर्वे में दावा-मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी सरकार, इतनी सीटों से पीछे रह जाएगी BJP

MP Election 2023 Survey: चुनावी सर्वे में दावा-मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी सरकार, इतनी सीटों से पीछे रह जाएगी BJP

MP Assembly Election 2023 Zee News C Fore Survey Result BJP Congress: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव(Election) 2023 के लिए कांग्रेस और भाजपा के सभी उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। इस बीच एक सर्वे जारी हुआ, जिससे भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी है। सर्वे में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही। जी न्यूज चैनल द्वारा कराए गए इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को मध्यप्रदेश में करारी शिकस्त मिल सकती है। बता दें यहां 17 नवंबर को मतदान होना है। 3 दिसंबर को रिजल्ट आएगा।

सर्वे में बताया गया है कि 230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को 132 से 146 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, भाजपा को 84 से 98 सीटें हासिल होंगी। अन्य दलों को 5 सीटें मिल सकती हैं।

किस पार्टी का कितना वोट प्रतिशत

आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को 46 प्रतिशत, भाजपा को 43 प्रतिशत वोट, अन्य के खाते में 11 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। सर्वे में चुनावी मुद्दों का भी खुलासा किया गया है। सर्वे के मुताबिक 25 प्रतिशत लोगों ने माना कि इस बार सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई रहने वाला है। बेरोजगारी को 24 प्रतिशत लोगों ने दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा माना है। भ्रष्टाचार को 12 प्रतिशत, पेयजल को 7 प्रतिशत, सीवरेज को 9 प्रतिशत मुद्दा बताया गया है।

25 साल बाद BJP को मिल सकती है सबसे कम सीट

सर्वे को एमपी का सबसे लेटेस्ट सर्वे माना जा रहा। सर्वे उम्मीदवारों के ऐलान के बाद कराए गए हैं। अगर, यह सर्वे नतीजों में बदलते हैं तो भाजपा को प्रदेश में 25 साल बाद सबसे कम सीटें मिलेगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट