Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी जीत का मंत्र, कांग्रेस को लेकर कही ये बात

MP Election 2023: सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी जीत का मंत्र, कांग्रेस को लेकर कही ये बात

Scindia Statement On Congress: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा के तमाम केंद्रीय एवं स्थानीय नेता हर स्तर पर जोर लगाए हुए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री ने अब कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है। सिंधिया ने एक-एक कार्यकर्ता से वन-टू-वन बात की।

सिंधिया ने कहा कि भाजपा के बूथ का अध्यक्ष मजबूत किला और वही इसका सेनापति है। यह लड़ाई बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता को ही लड़नी है। इसके लिए जमीनी स्तर पर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं। कहा कि बूथ जीतने की ब्यूह रचना बनानी होगी।

जनता कभी कांग्रेस काल को नहीं भूल सकती

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर उन्हें चुनाव जीतने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत से पार्टी को प्रचंड जीत मिलेगी। कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश पर दशकों तक राज किया पर विकास के एक काम नहीं किए। सड़कों के हाल बेहाल थे और बिजली दो से तीन घंटे आती थी। जनता कभी कांग्रेस काल को नहीं भूल सकती।

लगातार विधानसभाओं का दौरा कर रहे सिंधिया

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत है कि आज प्रदेश में हर सुविधा है। सड़क, पानी, बिजली-हर सुविधा अब लोगों के घर तक पहुंची। बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट