Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election: मध्य प्रदेश चुनाव में राम और बाबर पर सियासत, कांग्रेस और भाजपा ने दिए ये बयान

MP Election: मध्य प्रदेश चुनाव में राम और बाबर पर सियासत, कांग्रेस और भाजपा ने दिए ये बयान

Madhya Pradesh Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच राम मंदिर का मुद्दा फिर गरमाया है। भाजपा ने कुछ जगहों पर राम मंदिर निर्माण के पोस्टर लगाए, जिस पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत कर दी। इस पर भाजपा बिफर उठी है। आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बीडी ने उसे हिंदुत्व और सनातन विरोधी बताया और कहा कि यह उनकी बाबर भक्ति बोल रही है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वीडी ने कहा कि भगवान श्रीराम के खिलाफ, हिंदुत्व के खिलाफ, सनातन के खिलाफ कांग्रेस का मूल चरित्र मध्य प्रदेश के इस चुनाव में फिर सामने आया है। प्रभु श्रीराम, जो भारत ही नहीं दुनिया की आस्था के केंद्र हैं, उनके मंदिर के होर्डिंग लगे तो कांग्रेस आपत्ति जता रही है। राम मंदिर के होर्डिंग हटाने की मांग कर रही है, ये कांग्रेस का मूल चरित्र है। उसने किस तरह से राम मंदिर पर आक्रमण करने का प्रयास किया है।

कांग्रेस को राम की हार्डिंग लगाने से किसने रोका है?

वीडी शर्मा ने कहा-कांग्रेस चाहे तो वो भी राम मंदिर के होर्डिंग लगाए। उसे किसने मना किया है? वीडी ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा-आप कह रहे हैं कि राम मंदिर सबका है। बिल्कुल सबका है तो श्रीमान करप्शन नाथ, बंटाढार जी, आपको दर्द, पीड़ा क्यों है? दरअसल, कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण से पीड़ा है। कांग्रेस को पीड़ा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति से, जिनकी कुशल रणनीति से आज पूरे देश की 140 करोड़ जनता ने देखा कि राम मंदिर की आधारशिला रखी गई। अब 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। कांग्रेस के तुष्टीकरणवादी नेताओं को इसका दर्द, इसकी पीड़ा है।

इनके मुंह में राम, बगल में बका: वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि आश्चर्य है कि कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष कहते हैं कि बाबरी मस्जिद में शहीदी हुई, जरा उनकी भाषा देखिए! जब सुप्रीम कोर्ट भी प्रमाणों के आधार पर कह चुका है कि राम मंदिर है, उसके बावजूद ऐसी बात! मैं कहना चाहूंगा कि सोनिया भक्त जो चुनावी राम भक्त बन रहे थे, अब उनकी असल बाबर भक्ति सामने आ गई है। सोनिया गांधी के इशारे पर यह सब देश और मध्य प्रदेश के अंदर हो रहा है। यह कांग्रेस का मूल चरित्र-मुंह में राम, बगल में बका है, क्योंकि इन्हें तो बाबर और वही दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट