Mradhubhashi
Search
Close this search box.

World Record: भगवान हनुमान को 2700 किलो की रोटी का लगेगा भोग, राजस्थान में बनाने में लगेंगे इतने घंटे

world record भगवान हनुमान को 2700 किलो की रोटी का लगेगा भोग, राजस्थान में बनाने में लगेंगे इतने घंटे

World Record 2700 KG of Bread to Hanuman: भगवान के प्रति भक्तों की श्रद्धा की कोई सीमा नहीं है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए भक्त कुछ भी करते हैं। अब राजस्थान एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाने जा रहा है। यहां सीकर में भगवान हनुमान को 2700 किलो की रोटी का भोग लगाया जाएगा। इस रोटी को बनाने में 18 घंटे लगेंगे। फिर इसका चूरमा बनाकर भगवान हनुमान को भोग लगाया जाएगा

World Record: सीकर शहर में देवपुरा बालाजी मंदिर है। यहां के महंत ओम शर्मा का कहना है कि हर साल बाबा को अच्छे से अच्छा भोग लगवाया जाता है। इस बार निर्णय हुआ है कि 2700 किलो की रोटी का भोग लगाया जाएगा। हर साल भगवान को भोग लगाने में कोई-न-कोई रिकॉर्ड बनता ही है।

मंदिर के बाहर बनाई गई बड़ी-सी भट्ठी
World Record: भगवान हनुमान को भोग के लिए 2700 किलो की रोटी बनाने के लिए मंदिर के बाहर विशाल भट्ठी बनाई गई है। इसके ऊपर लोहे का एक बड़ा जाल रखा गया है। रोटी बेलने के लिए बड़ा रोलर मंगवाया गया है। इतना ही नहीं रोटी बनाने के लिए जोधपुर से हलवाई मंगवाया गया है। शनिवार की सुबह रोटी बनने के बाद उसमें मेवा और अन्य चीजें डालकर एक चूरमा बनाया जाएगा। इसके बाद भगवान को भोग लगाया जाना है।

गोबर की थेपड़यों पर बनेगी रोटी
World Record: रोटी को गोबर की थेपड़ियों से यह रोटी बनाई जाएगी। महंत ने कहा कि परंपरा के अनुसार ही भोग बनाया जाता है। दो दर्जन से अधिक हलुवाई इसे बनाने में लगे हैं।आज यानी 30 जून की सुबह से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। दो दर्जन से अधिक हलुवाई इसे बनाने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट