Mradhubhashi
Search
Close this search box.

प्रदेश की महिला कार्यकर्ता यूपी चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी- नेहा बग्गा

भोपाल। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों हर जगह राजनीतिक गर्माहट बनी हुई है। बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने के जद्दोजहद में ताबड़तोड़ रेलिया कर रही है। यूपी के चुनाव में एमपी के नेता भी अपनी जोर आजमाइश करने को लेकर अब सक्रिय होते हुए नजर आ रहे हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा भी यूपी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने आज बताया कि यूपी चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी और महिला विधायक यूपी चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनजागृति करेगी।

भाजपा महिला मोर्चा में मीडिया विभाग का दायित्व संभालने वाली प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि प्रदेश की महिला कार्यकर्ता यूपी चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। बीजेपी मध्यप्रदेश की महिला कार्यकर्ता बूथ स्तर तक चुनाव प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार और केंद्र सरकार द्वारा महिला उत्थान को लेकर किए गए कार्यों को विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की महिला कार्यकर्ताए डोर टू डोर जाकर बताएंगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट