Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 21 December 2021: कामकाज में सफलता मिलेगी, प्रेम संबंधों में सुधार होगा

मेष –

आपकी मेहनत तथा प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे।पुराने गिले-शिकवे दूर करने का उचित समय है। साथ ही बिगड़े हुए संबंध भी मधुर हो जाएंगे। बिजनेस में बाहरी व्यक्ति के दखल से स्टाफ के बीच फूट पैदा हो सकती हैं। इसलिए जॉब और बिजनेस पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरने अथवा वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष –

समय अनुकूल है। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। विद्यार्थियों को नौकरी संबंधी किसी इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करने की वजह से आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए ज्यादा क्रोध करने से बचे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखेंगे।प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है। थकान हावी रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।मेडिटेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

आज मेल मुलाकात का दौर रहेगा।नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट टुगेदर संबंधित प्लान भी बनेगा। प्रतिद्वंदी हावी होने का प्रयास करेंगे परंतु आप का अहित करने में सक्षम नहीं होंगे। सिर्फ अपना आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बनाए रखें। इस समय बिजनेस में एक्स्ट्रा कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा। किसी चिंता की वजह से नींद ना आने की शिकायत रहेगी। व्यर्थ की बातों के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क –

पिछले काफी समय से कोई रुका हुआ मामला हल हो जाएगा। जिसकी वजह से बहुत अधिक राहत और तनावमुक्त महसूस करेंगे। व्यवसाय में किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना उचित रहेगा। क्योंकि ज्यादा रोक-टोक करने की वजह से व्यवस्था बिगड़ सकती है। ऑफिस में कोई टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी। कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने फिरने के लिए निकालना उचित रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। अति उत्तम रहेगा। सिर्फ इस समय अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह –

अपने कामों से संबंधित नीतियों पर सोच विचार कर के और सुधार लाने का प्रयास करें, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा सहयोगियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। युवाओं का अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

दिन का अधिकतर समय घर की देखरेख और व्यवस्था बेहतर बनाने में व्यतीत होगा स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अपने व्यवसायिक संपर्कों को मजबूत करें। इस समय फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उससे संबंधित योजनाएं बनाने तथा क्रियान्वित करने का उचित समय है। पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी व ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर में भी खुशी का वातावरण रहेगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तथा नियमित जांच भी अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

अन्य कार्यों के साथ-साथ कुछ समय अपने रूचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से खुशी मिलेगी। वित्तीय स्थिति में कुछ सुधार आएगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गिले-शिकवे भी दूर होंगे। समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।आज व्यवसाय संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। पति-पत्नी के बीच में उचित सामंजस्य बना रहेगा। तथा घर का वातावरण भी सकारात्मक रहेगा। गले में दर्द अथवा इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक

घर परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परंतु यह फैसले सकारात्मक परिणाम ही देंगे। किसी मित्र की मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। घर परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परंतु यह फैसले सकारात्मक परिणाम ही देंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना आप के लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जनों का आपस में बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए भी उत्तम रिश्ता की संभावना है। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान ही है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

धनु –

प्रत्येक कार्य को सलीके तथा व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। ग्रह स्थिति बेहतरीन बनी हुई है। रुके हुए व्यवसायिक कामों में गति आएगी। कुछ नई गतिविधियों की तरफ भी ध्यान केंद्रित होगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। और आप स्वयं को ऊर्जावान तथा तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मकर –

कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। धार्मिक यात्रा संबंधी प्लान भी बन सकता है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार लाने की जरूरत है। हालांकि आप अपनी समझदारी और काबिलियत से हर स्थिति का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। घर तथा व्यवसाय में बेहतर तालमेल बिठा कर रखने से घर का माहौल सौहार्दपूर्ण तक खुशनुमा बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से अपना ध्यान हटाए। मांसपेशियों में खिंचाव दर्द की समस्या बढ़ सकती है। फिजियो थेरेपी ले तथा व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ –

किसी खास व्यक्ति से मुलाकात द्वारा आपको बेहतर अनुभव मिल सकते हैं। इसलिए उनकी बातों पर गौर करें। नई व्यवसायिक पार्टियां बनेगी जो कि लाभदायक भी रहेंगी। परंतु कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। कभी-कभी नकारात्मक विचार आने से मनोबल में कमी आ सकती हैं। मेडिटेशन अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मीन –

आपके प्रयास तथा योजनाबद्ध कार्यप्रणाली द्वारा दिनचर्या व्यवस्थित रूप से व्यतीत हो जाएगी।धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें। इस समय अपने लोन, टैक्स आदि से संबंधित पेपर्स कंप्लीट रखें। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद और सुकून दायक रहेगी। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा बनाकर रखें। खांसी जुकाम और एलर्जी जैसी दिक्कत बढ़ सकती है। घरेलू इलाज बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट