Mradhubhashi
Search
Close this search box.

चारुकेश्वर आश्रम को तीर्थ एवं पर्यटन के नक्शे पर लाएंगे- सचिन बिरला

बड़वाह। बड़वाह स्थित चारुकेश्वर आश्रम पर विधायक सचिन बिरला रविवार को पहुंचे और ब्रम्हलीन संत लक्ष्मण चैतन्यजी बापू की समाधि पर भावपूर्ण श्रद्धा- सुमन अर्पित किए। इसी के साथ साथ विधायक ने चारुकेश्वर आश्रम में भक्तों की साधना के लिए शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

आश्रम के प्रमुख गोपाल चैतन्यजी महाराज ने विधायक को आश्रम में आयोजित किए जाने वाले आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। आश्रम में समूचे भारत से भक्त- वृंद साधना करने और दीक्षा लेने आते हैं। महाराज ने बताया कि आश्रम में एक प्राचीन सिद्ध वट-वृक्ष है, जिसकी 108 शाखाएं पृथ्वी को स्पर्श कर रही हैं।ब्रम्हलीन बापूजी सहित अनेक संतों ने इस वट-वृक्ष के नीचे तपस्या की है। शासन ने इस स्थल को पर्यटन स्थलों में शामिल किया है।

बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन का पुण्य मिल सके

महाराज ने बताया कि इस सिद्ध वट-वृक्ष की परिधि में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना करने की योजना है। ताकि भक्तों को एक ही स्थान पर सभी बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन का पुण्य मिल सके। विधायक बिरला ने महाराज जी को आश्वस्त किया कि चारुकेश्वर आश्रम को प्रदेश के तीर्थ एवं पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा इस तारतम्य में जल्दी ही प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर से चर्चा करेंगे। विधायक बिरला ने आश्रम के संस्थापक ब्रम्हलीन परमपूज्य दगड़ू जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए और आश्रम में चल रहे अखंड रामधुन कीर्तन में हिस्सा लिया।

बड़वाह से मृदुभाषी के लिए विपिन जैन की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट