Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज में आज हुआ मतदान सामग्री वितरण

बुरहानपुर। लोकसभा उप निर्वाचन-2021 अंतर्गत शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज को मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति हेतु निर्धारित किया गया है।

बतादें कि दो शिफ्टों में मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्था की गयी हैं। पहली शिफ्ट प्रातः 6.30 बजे से एवं दूसरी शिफ्ट 8.30 बजे से प्रारंभ होगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में सामग्री वितरण की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गयी हैं। शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज के ग्राउंड नंबर-1 से बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र-180 की मतदान सामग्री तथा ग्राउंड नंबर 2 से नेपानगर विधानसभा क्षेत्र-179 की मतदान सामग्री का वितरण किया जावेगा। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सामग्री वितरण हेतु 24 काउंटर तथा नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 काउंटर बनाये गये है। प्रत्येक काउंटर पर 2-2 टेबलें रखी गयी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बुरहानपुर जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या 813, नियुक्त मतदान दल अधिकारियों संख्या 4064 है, जिसमें रिजर्व दल अधिकारियों की संख्या 812 हैं तथा सेक्टर अधिकारियों की संख्या 65 हैं। जिले में इस बार 100 पिंक पोलिंग बूथ बनाये गये है जहांँ पर महिला अधिकारी/कर्मचारी तैनात रहेंगी।जिले में चुनावी तैयारियां अपने चरम स्तर पर हैं, वही मतदान केन्द्रों में सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती भी की गयी हैं।

बुरहानपुर से मृदुभाषी के लिए गौरव शुक्ल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट