Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Video Viral: तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह लगाया चांद-तारा, मो. बदरुल पर केस दर्ज

Video Viral: तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह लगाया चांद-तारा, मो. बदरुल पर केस दर्ज

Tiranga insulted in Muzaffarpur: भारतीय तिरंगे का अपमान किया गया है। तिरंगे के अशोक चक्र की जगह चांद और तारा लगाए गए हैं। यानी पाकिस्तान का तिरंगा बनाया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। पुलिस ने झंडे को उतारकर जब्त कर लिया है। मुहर्रम के समय तिरंगे से इतनी बड़ी छेड़खानी के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है। पुलिस सतर्क है।

Video Viral: तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह लगाया चांद-तारा, मो. बदरुल पर केस दर्ज
Video Viral: तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह लगाया चांद-तारा, मो. बदरुल पर केस दर्ज

वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस ने उस घर के मालिक से पूछताछ की। झंडे का यह अपमान गंज गौरिहार गांव में हुआ। ग्रामीण मो. बदरुल के खिलाफ राष्ट्रीय झंडे के अपमान का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले दरभंगा में कुछ दिनों दो समुदायों में तनाव हुआ था। अब तक जिले में इंटरनेट सेवा बंद है। जिला प्रशासन ने यू-ट्यूब, फेसबुक और वॉट्सएप समेत 22 सोशल मीडिया एप पर 30 जुलाई की शाम चार बजे तक बैन लगाया है। 24, 25 और 26 जुलाई को दो पक्षों में मारपीट हुई थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट