Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Vastu Remedy : ये छोटी-सी चीज दूर कर देगी आपके घर की बड़ी से बड़ी परेशानी, आज ही पूजा घर में रखें

Vastu Remedy ये छोटी-सी चीज दूर कर देगी आपके घर की बड़ी से बड़ी परेशानी, आज ही पूजा घर में रखें

Vastu Remedy : छोटी-छोटी और आसानी से उपलब्ध चीजों से आप अपने घर की बड़ी से बड़ी परेशानी हल कर सकते हैं। ऐसी ही एक चीज कपूर है। कपूर के जलने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। नकारात्मकता दूर भागती है। कपूर का इस्तेमाल करने से कुंडली एवं वास्तु दोष दूर होते हैं। अगर, आपको हर समय अनहोनी या अशुभ होने का डर सताता है या फिर घर में फैले कीड़े-मकोड़ों से परेशान हैं तो कपूर जलाया करें।

Vastu Remedy :वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप पूजा-पाठ के दौरान हर दिन कपूर जलाते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कपूर के टोटके से जीवन के सभी तरह के वास्तु एवं ग्रह दोष दूर होते हैं। कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में बहुत जरूरी होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि कपूर के बिना हवन और आरती अधूरी रहती है। पूजा-पाठ के बाद या हर दिन घर में कपूर जलाने से घर खुशबूदार बना रहता है।

वास्तु दोष वाले स्थान पर कटोरी में कपूर को जलाएं
Vastu Remedy : वास्तु दोष के कारण बहुत-सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वास्तु दोष वाले स्थान पर कटोरी में कपूर जलाएं। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से सभी प्रकार के वास्तुदोष दूर होंगे। घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है या घर में भूत-प्रेत का डर सताता रहता है तो कमरे में हर दिन कपूर जलाकर सोएं। ऐसा करने पर बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।

अनाजों को भी रखता है सुरक्षित
Vastu Remedy : घर में रखे अनाज या गेहूं में अक्सर सुलसुली या कीड़े होते हैं तो गेहूं में कपूर डालने से सभी सुलसुली और कीड़े मर जाते हैं। कपूर की सुगंध से सभी तरह कीड़े-मकोड़े भाग जाते हैं।

कलेश को दूर करेगा
Vastu Remedy : आपके घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा हो रहा है तो सुबह-शाम कपूर जलाया करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। विवादों से भी छुटकारा मिलता है।

घर की तरक्की की बाधाएं दूर होंगी
Vastu Remedy : कुंडली में राहु-केतु ग्रह हैं और घर की तरक्की रुक गई है तो पूजा घर में कूपर को दिन में तीन बार जलाएं। इससे सभी कालसर्प दोषों से जल्द मुक्ति मिलेगी।

धनवान बनाने में सहायक
Vastu Remedy : घर में धन के आगमन के लिए गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखकर 40-45 दिन लगातार जलाएं। पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर नहाएं। इससे भाग्य चमकेगा

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट