Mradhubhashi

ताप्ती नदी के पीपल घाट पर डूबने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ताप्ती नदी के पीपल घाट पर डूबने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

जय किशन तुलसवानी/बुरहानपुर – रविवार सुबह 11 बजे बुरहानपुर की है। जानकारी के मुताबिक कालाबाग निवासी शेख रईस शेख समद मछलियों को दाना डालने के लिए घाट पर गए थे। इस दौरान वह नदी में तैरने के लिए उतर गए। आसपास के लोगों ने बताया कुछ देर तैरने के बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगे। डूबते हुए मदद के लिए आवाज़ लगाई, लेकिन घाट पर कोई तैराक नहीं होने के कारण उन्हें बचा नहीं पाए।

डूबने की खबर लगते ही भीड़ जमा हो गई। गणपति थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इब्राहिम कुरैशी ने बताया शेख रईस अक्सर मछलियों को दाना डालने के लिए घाट पर जाया करते थे। वह तैरना भी जानते थे। मृतक के परिवार में पांच बेटे और एक बेटी है। लोगों ने बताया शेख रईस धार्मिक प्रवृत्ति व्यक्ति थे। उनका अधिकतर समय वह अल्लाह की इबादत किया करते थे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट