Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Valentine Day 2021: राशि अनुसार दे इस दिन तोहफा, मिलेगा इश्क को मुकम्मल जहां

Valentine Day 2021: प्रेमियों को वेलेंटाइन डे का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इश्क की हसरतें उफान पर होती है और इस दिन कई लोग अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। अब हम आपको बताते हैं किस राशि और कौनसा उपहार अपने पार्टनर को दें, जिससे की आपके इश्क को मुकम्मल जहां मिल जाए।

मेष

मेष राशि वालों को अपने पार्टनर को लाल रंग का कोई गिफ्ट देना चाहिए, इससे आपका प्यार गहरा होगा।

वृषभ

वृषभ राशि वालों को सिल्वर कलर का उपहार अपने प्रिय को देना चाहिए। इससे प्रेम संबंध प्रगाड़ होंगे।

मिथुन

इस राशि वाले यदि हरे रंग का तोहफा देंगे तो प्यार में गहराइयों को महसूस करेंगे।

कर्क

कर्क राशि वालों को बेहतर प्रेम संबंधों के लिए सफेद और चमकीले रंग का उपहार देना चाहिए।

सिंह

सिंह राशि वालों को अपने प्यार की उम्र बढ़ाने के लिए पार्टनर को गुलाबी रंग का उपहार देना चाहिए।

कन्या

कन्या राशि वालों को महरुन रंग का तोहफा देने से मोहब्बत के रिश्तों में मजबूती आती है।

तुला

तुला राशि वालों को कत्थई रंग का तोहफा देना चाहिए। इससे प्रेमी जोड़ों में समर्पण बढ़ता है।

वृश्चिक

इस राशि के लोग लाल रंग का गिफ्ट अपने पार्टनर को दें। इससे प्रेमी एक-दूसरे के नजदीक आते हैं।

धनु

इस राशि वालों को आसमानी रंग का गिफ्ट देना चाहिए इससे रिश्तों में गहराई महसूस होगी।

मकर

इस राशि वालों को अपना प्यार पाने के लिए काले और नीले रंग का गिफ्ट देना चाहिए।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को इस दिन गहरे नीले रंग का उपहार देना चाहिए इससे मनचाहा प्यार मिल जाता है।

मीन

मीन राशि वालों को पीला या केसरिया रंग का तोहफा अपने प्यार को देना चाहिए। इससे रिश्तों में गहराई आएगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट