Twitter New Logo: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का फिर लोगो बदल सकता है। रविवार की शाम ही यह बदलाव होगा। नया लोगो X होगा। इस बात को मस्क ने खुद कंफर्म किया है। दरअसल, ट्विटर (Twitter Logo) का लोगो बदलने को लेकर एलन मस्क से सवाल पूछा गया था। इस मस्क ने हां जवाब दिया।
मस्क ने ट्विटर पर एक पोल में लिखा- डिफॉल्ट प्लेटफॉर्म कलर को ब्लैक में बदलें। इस पोल पर सुबह 11:25 बजे 382732 से अधिक लोग वोट कर चुके हैं। 1999 से एलन मस्क के नए लोगो (twitter new logo) से नाता है। मस्क की एक कंपनी का नाम X.com था।
मस्क ने लोगो का वीडियो शेयर किया
मस्क ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ट्विटर का नया लोगो (Twitter New Logo) दिख रहा है। इस पोस्ट में लिखा है-आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।