Bigg Boss OTT 2 voting: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-2 में कुछ धुरंधर कंटेस्टेंट हैं। बेबिका ध्रुव, जद हदीद, अविनाश सचदेव, फलक नाज, पूजा भट्ट जैसे कंटेस्टटेंट के कारण इस शो की टीआरपी बरकरार रहती है। इस समय वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश यादव और आशिकी भाटिया के आने से गेम मजेदार हो चुका है। बता दें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव (elvish yadav in bigg boss )द्वारा बिग बॉस के घर में एंट्री के बाद से पूरा गेम ही बदल चुका है।
एल्विश (elvish yadav) को दर्शक सबसे अधिक पसंद कर रहे हैं। इन्होंने मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान को पीछे छोड़ दिया है। एल्विश की पर्सनालिटी और गेम खेलने की स्टाइल उनके चाहने वालों को बहुत पसंद है। ऐसे में दर्शकों ने अभी से ही एल्विश को बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg boss ott 2) का विनर घोषित कर दिया है।
एल्विश कर रहे ट्रेंड
दर्शकों ने एल्विश को इस शो का किंग बताया है। बता दें बिग बॉस ओटीटी-2 (bigg boss ott 2) के लिए एलिमिनेशन राउंड के लिए वोटिंग होनी थी। इस वोटिंग में एल्विश को सबसे अधिक वोट हासिल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को 6.5 मिलियन से अधिक वोट हासिल हुए हैं। दूसरे स्थान पर अभिषेक मल्हान हैं। तीसरे नंबर पर जिया शंकर हैं।
दो कंटेस्टेंट घर से बाहर
इस सप्ताह बिग बॉस के घर से दो कंटेस्टेंट बाहर होंगे। जद हदीद और फलक नाज को शो से बाहर किया जाएगा। आशिकी भाटिया भी बेघर किए जा सकते हैं
It's been just a week, and @ElvishYadav has become the talk of the town! His game strategy and humor are unbeatable. Undoubtedly, the strongest contender! #ElvishBBWinner @JioCinema Systumm 💥pic.twitter.com/4qa0eqdMra
— 𝐌𝐚𝐡𝐢𝐨𝐩𝐡𝐢𝐥𝐞🇮🇳 (@legendmsd_07) July 23, 2023
Read More