Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में BJP का CM फेस नहीं, टिकट बंटवारे में रमण सिंह ग्रुप का रखा पूरा ख्याल

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में BJP का CM फेस नहीं, टिकट बंटवारे में रमण सिंह ग्रुप का रखा पूरा ख्याल election
Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) में जीत के लिए भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) पसीना बहा रही है। बीजेपी (BJP) ने 85 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना है। अब तक भाजपा (BJP) ने 16 पूर्व मंत्रियों पर दांव लगालगाया है। सूची में केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद रेणुका सिंह, सांसद गोमती साय के नाम शामिल हैं। पार्टी ने भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, सांसद विजय बघेल को भी प्रत्याशी बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के सहारे भी जीत की कवायद जारी है।

बीजेपी ने रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, भिलाई नगर से प्रेम प्रकाश पांडेय, बैकुंठपुर से भैयालाल राजवाड़े को मैदान में उतारा है। प्रताप नगर से रामसेवक पैकरा, बिलासपुर से अमर अग्रवाल और नवागढ़ से दयालदास बघेल पर दांव लगाया है। नारायणपुर से केदार कश्यप और बीजापुर से महेश गागड़ा को टिकट मिला है।

मैदान में उतारे गए सभी पूर्व मंत्री रमन सिंह के खास

बता दें जो 16 पूर्व मंत्री उम्मीदवार बनाए गए हैं, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल हैं। उनके 3 कार्यकाल में ये 16 लोग जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अहम बात है कि भाजपा ने इस चुनाव के लिए सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा कि इस बार पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के सहारे पार पाना चाह रही है। जिस हिसाब से टिकट दिया गया है, ये कहा जा सकता है कि पार्टी पुराने चेहरों को नाराज नहीं करना चाहती। जो 16 पूर्व मंत्री मैदान में उतारे गए हैं, वे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खास माने जाते हैं।

सरगुजा संभाग की सभी 14 सीट पर जीती है कांग्रेस

भाजपा (BJP) ने दो बार में 85 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। आदिवासी नेता होने के कारण केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को विधानसभा चुनाव(Election) में उतारा गया है। वे क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखती हैं। यहीं से पूर्व मंत्री रामविचार नेताम भी चुनाव(Election) लड़ रहे हैं। सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर कांग्रेस जीती हुई है। बिलासपुर संभाग से भाजपा ने पुन्नूलाल मोहिले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, अमर अग्रवाल और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर को मैदान में उतारा है।

अपनी पुरानी सीट से चुनाव लड़ेंगे रमन

राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) लड़ रहे हैं। पिछली बार भी यहीं से उम्मीदवार थे। इस संभाग से भाजपा ने प्रेम प्रकाश पांडेय (BJP Leader prem prakash Pandey) व दयालदास बघेल को उतारा है। दोनों मंत्री रह चुके हैं। बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan agrawal), राजेश मूणत (Rajesh Munat) और अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar) पर भी पार्टी ने दांव लगाया है। ये सभी मंत्री रहे हैं। रायपुर संभाग में 20 सीटें हैं। इनमें से 14 कांग्रेस, एक जकांछ और 5 भाजपा के पास हैं।

बस्तर की जिम्मेदारी लता उसेंडी को

बस्तर संभाग से भाजपा (BJP) ने रमन कैबिनेट में रह चुके लोगों को मौका दिया है। महेश गागड़ा, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी और लता उसेंडी को टिकट दिया है। लता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। बस्तर में पिछली बार भाजपा का प्रदर्शन लोकसभा और विधानसभा में खराब रहा था। इस कारण लता को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। यहां की सभी 12 सीटों पर कांग्रेस ने जीती हुई है।

बस्तर की जिम्मेदारी लता उसेंडी को Election
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट