Table of Contents
ToggleAaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 11 अक्टूबर यानी बुधवार को मेष, तुला और कुंभ राशि के लोग बचकर रहें। इन्हें आर्थिक, शारीरिक या पेशेवर रूप से नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
मेष (Aries) Rashifal
दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बुद्धि और विवेक से किसी निर्णय को लेकर हैरान कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें घर से दूर नौकरी मिल सकती है। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपको वह धोखा दे सकता है। लेन-देन से संबंधित मामलों में ढील दी तो वह बाद में समस्या बन सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में भाग लिया था तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
वृष (Taurus) Rashifal
आपके लिए दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। किसी भूमि वाहन, मकान आदि की खरीदारी की योजना बना रहे थे तो वह पूरी होगी। आवेश में आकर निर्णय नहीं लेना है। भौतिक विषयों पर सावधान रहें। जिम्मेदारी से किसी काम को करने से समस्या आएगी। माता-पिता का काम आपने लंबे समय से टाला था तो उसे पूरा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर खरी-खोटी सुनाने को मिल सकती है। हिम्मत व मेहनत से जिस काम को करेंगे, उसमें सफल अवश्य होंगे।
मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। आप अपने कारोबार को लेकर यात्रा पर जा रहे थे तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में ढील दी तो भविष्य में वह कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपने अपने कुछ आवश्यक कामों में आलस्य दिखाई तो बाद में समस्या अवश्य आएगी। सरकारी नौकरी करने वालों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।
कर्क (Cancer) Rashifal
यह दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। संतान किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। उसे आपको अवश्य पूरी करनी होगी। धन संपत्ति के प्रयास तेज रहेंगे। कुछ करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी सरकारी योजना में धन को लगाने से पहले सोच-विचार करना होगा, नहीं तो धन फंस सकता है।
सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए यह दिन पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएगा। सृजनात्मक कार्यों से आगे बढ़ेंगे। अधिक मात्रा में धन हाथ लगने से अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे। किसी मित्र से कोई नई सूचना मिल सकती है। अपने खर्चों को आय के अनुरूप करेंगे, तो ही भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर सकेंगे। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता-पिता के साथ मिल-बैठकर रक्त संबंधी रिश्तों की अनबन को दूर करें।
कन्या (Virgo) Rashifal
दिन बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। कार्य क्षेत्र में किसी काम में छोटों की गलतियों को माफ करें। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कामों में सहजता से आगे बढे़ं। किसी प्रियजन से लंबे समय बाद भेंट होगी। व्यावसायिक गलतियों को करने से बचें। जीवनसाथी के कॅरियर को लेकर सावधान रहें।
तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन लेन-देन के मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी संपत्ति को लिखा-पढ़ी करके लेना ही बेहतर रहेगा। ऐसा नहीं करने पर आपको किसी गलत काम में फंसाया जा सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। महत्वपूर्ण प्रयास आज गति पकड़ेंगे। मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान दें।
वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
इस दिन पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। व्यापारियों को आर्थिक स्थिति में एक अच्छा उछाल मिल सकता है। किसी सरकारी काम में ढील न दें। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। एक से अधिक स्रोतों से आय होने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग किसी योजना को लेकर लंबे समय से परेशान थे, तो आज फिर से शुरुआत हो सकती है। धन संबंधित मामलों में निर्णय बहुत सोच-विचार कर लें।
धनु (Sagittarius) Rashifal
यह दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विधार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों को गति मिलेगी। भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। इसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। इसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाएं तो बेहतर रहेगा।
मकर (Capricorn) Rashifal
दिन सावधानी और सतर्कता से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी काम की नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने आवश्यक काम में ढील दी तो इससे काम लटक सकते हैं। किसी काम की पहल करने से बचें, नहीं तो उसमें गलती हुई तो उसके लिए खरी- खोटी सुनने को मिल सकती है। डेली रूटीन में बदलाव करना नुकसानदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius) Rashifal
यह दिन साझेदारी में काम करने के लिए अच्छा रहेगा। टीमवर्क के जरिए काम कर आप किसी काम को समय से पहले करेंगे। सबको साथ लेकर चलने में आगे रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो लोग नाराज हो सकते हैं। साख-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में अपनी सोच में सकारात्मतक बनाए रखें। भावनात्मक मामलों में आगे रहेंगे। किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा।
मीन (Pisces) Rashifal
आपके लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अजबनी लोगों पर भरोसा किया था तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी।