Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: मिथुन समेत इन राशि के लोगों के लिए आज दिन रहेगा ‘मंगल’, जानें अपना राशिफल

मिथुन समेत इन राशि के लोगों के लिए आज दिन रहेगा 'मंगल', जानें अपना राशिफल rashifal

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 10 अक्टूबर यानी मंगलवार को मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मेष (Aries) Rashifal

आपके लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आदर व सम्मान बढे़गा। बंधु-बंधुओं के करीबी बने रहेंगे। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने किसी परिजन की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया तो उससे अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

वृष (Taurus) Rashifal

दिन आनंदमय रहने वाला है। कोई प्रिय मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक विश्व के प्रति रुचि रहेगी। आपके घर मांगलिक कार्यक्रम होने से व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में अनबन चल रही थी तो आप उसे बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आवश्यक कार्य पर पूरा ध्यान दें। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की हुई गलती के लिए पछतावा होगा।

मिथुन (Gemini) Rashifal

आपके लिए दिन कला-कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी योजना में धन लगाया तो उससे अच्छा लाभ मिलेगा। अनोखी कोशिश रंग लाएगी और आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर व बाहर लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

कर्क (Cancer) Rashifal

दिन परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। विदेश में रह रहे परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है। अनजान लोगों से लेन-देन करने में स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो समस्या होगी। कानूनी मामले में धैर्य विनम्रता बनाए रखनी होगी। रिश्तों के प्रति आप सजग रहेंगे।

सिंह (Leo) Rashifal

आपके लिए दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। निजी जीवन में चल रहीं समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप खुशहाल रहेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहें। किसी काम में लापरवाही करने से बचें, नहीं तो समस्या होगी। व्यापार में तेजी ला सके तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विपक्षी से आप न उलझें, नहीं तो वह कोई गलत सलाह दे सकता है।

कन्या (Virgo) Rashifal

दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अपने व्यापार में तेजी लाने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी पार्टनर से नुकसान हो सकता है। समय का सदुपयोग करेंगे, नहीं तो कुछ काम लटक सकते हैं। बिजनेस की योजना पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। अपने बजट को बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी।

तुला (Libra) Rashifal

आपके लिए दिन विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है। कामकाज को गति देंगे। मेलजोल बढ़ाने पर पूरा जोर रहेगा। धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी समझौते पर बहुत सोच-विचार कर दस्तखत करें। बड़ों का सहयोग व समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

यह दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ें तो बेहतर रहेगा। अपनी वाणी व व्यवहार में सजगता बनाए रखें। खान-पान में सावधान रहें। आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। घर व बाहर सोच-विचार कर निर्णय लेंगे तो बेहतर रहेगा। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius) Rashifal

आपके लिए दिन सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। भूमि -भवन आदि के मामले में सक्रियता बनाए रखना होगी। अपनों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहें। किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाएं रखें। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। संतान से किए वादे को पूरा करना होगा।

मकर (Capricorn) Rashifal

दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी सरकारी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें। किसी प्रलोभन में आने से बचें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। कड़ी मेहनत के बाद कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे। किसी के बहकावे में ना आएं। किसी को धन उधार देने का सोचा है तो बिल्कुल ना दें। आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

यह दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य पर पूरा फोकस रहेगा। घर किसी अतिथि का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधित मामलों में धैर्य बनाए रखें। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी लाभ की योजना पर पूरा ध्यान दें।

मीन (Pisces) Rashifal

आपके लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सुख-सुविधाओं की खरीदारी पर भी अच्छा-खासा धन व्यय करेंगे। नयी संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए मित्रों से बात करनी होगी। भावनात्मक मामलों में धैर्य बनाए रखें। किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें न करें। भौतिक विषयों पर पूरा जोर देंगे

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट