Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पानी पर चल रही महिला को माना देवी ,महिला ने बताया सच तो उड़ गए सबके होश

पानी पर चल रही महिला को माना देवी महिला ने बताया सच तो उड़ गए सबके होश

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाल ही में एक वीडियो बड़ा ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे यह दावा किया जा रहा था कि महिला नदी के ऊपर चल रही है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला को मां नर्मदा (Mother Narmada) का स्वरूप मान लिए। सैकड़ों लोग महिला का दर्शन करने पहुंच गए। किसी देवी की तरह लोग महिला को पूजने लगे, उसके पैर छूने लगे।

बतादें कि शनिवार के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला नदी के ऊपर चल रही है। यह दावा किया जा रहा था कि वीडियो एमपी के जबलपुर के तिलवारा घाट का है। देखते ही देखते सैकड़ों लोग तिलवारा घाट पहुंच गए। लोग वहां बुजुर्ग महिला को देवी बताने लगे।

महिला की पूजा करने लगे। महिला ने पुलिस से बताया कि वो देवी की अवतार नहीं है। उसने कहा कि मैं एक साधारण महिला हूं और मां नर्मदा की परिक्रमा करने निकली हूं। साथ ही पानी पर चलने वाले वीडियो को लेकर भी महिला ने सभी के सामने सच्चाई रखी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नदी के ऊपर चल रही महिला का वीडियो तिलवारा घाट का नहीं है। नर्मदा नदी का जलस्तर कहीं-कहीं बहुत कम हो गया है। इतने कम जलस्तर में कोई भी व्यक्ति पैदल नदी के ऊपर आराम से चल सकता है। महिला ने बताया कि वीडियो में जिस जगह वह चलती हुई नजर आ रही है वह ऐसे ही एक जगह की है जहां नदी का जलस्तर बहुत ही कम था। यानी वायरल वीडियो में जो दावा किया जा रहा था वह सरासर झूठा था।

महिला अपने घर से पिछले साल लापता हो गई थी

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान ज्योति बाई रघुवंशी (51) के तौर पर हुई है। महिला एमपी के होशंगाबाद (Hoshangabad) जिले की रहने वाली है। महिला अपने घर से पिछले साल लापता हो गई थी। परिजनों ने 11 मई 2022 को महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।

परिजनों ने रिपोर्ट में बताया था कि महिला मानसिक बीमारी से गुजर रही है। अब उसी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कई पुलिसवाले भी महिला का पैर छूते नजर आ रहे हैं। हालांकि महिला ने अब खुद वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बयान दिया है। महिला ने बताया कि पानी में चलता उसका जो वीडियो वायरल हो रहा है वह उस जगह है जहां नदी में पानी बहुत कम था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट