Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पति घर आकर बोल गया तलाक… तलाक… तलाक; FIR दर्ज करने में लगा डेढ़ साल

इंदौर। इंदौर पुलिस ने गजब की सुस्ती दिखाते हुए एक मामले में FIR दर्ज करने में डेढ़ वर्ष का समय लगा दिया। पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर वरिष्ठ आला अधिकारियों के दरवाजे खटखटा, इसके बाद चंदन नगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज हुआ।

बता दें कि चंदन नगर थाना के गीता नगर में रहने वाली महिला को पति के खिलाफ भरण-पोषण का केस लगाना भारी पड़ गया। महिला के घर पहुंचा और दरवाजे की दहलीज पर खड़े होकर महिला को 3 बार तलाक कह दिया, अब पत्नी ने उसके खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज करवाया है। चंदननगर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मुस्लिम अधिनियम के तहत प्रकरण शुक्रवार देर रात दर्ज किया है।

फामिदा ने अहमद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया है।

25 अप्रैल 2014 को शादी फामिदा शिराजी और अफजल एहमद का निकाह हुआ था। शादी के समय फहमीदा पिता ने 30 लाख रुपया खर्चा कर घर गृहस्थी का सभी सामान दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद अफजल ने फहमिदा को परेशान करना शुरू कर दिया और दहेज में चार पहिया वाहन ना देने की बात हमेशा कहता रहता था। अफजल बंगाल स्थित कैंसर की दवा बनाने वाली कंपनी में काम करता है। बता दें कि फामिदा एमकॉम पास है। उसने अपने पति को कई बार समझाया, लेकिन अहमद उससे गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगा। 2017 में फहमीदा ने अपने पति को छोड़ पिता के घर स इंदौर लौट आई और उसने अहमद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया।

फामिदा के पिता ने भी अहमद को कई बार समझाया

फामिदा के पिता का कहना है, कि 14 नवंबर 2019 के दिन अफजल अहमद पश्चिम बंगाल से इंदौर आया और घर पर कई घंटों तक गाली-गलौज करता रहा। इसके बाद पत्नी ने उसे समझाया कि घर के अंदर आकर बात करो परिवार की बात परिवार में ही रहना चाहिए। यह बात चल ही रही थी कि इतने में अफजल ने घर की दहलीज पर खड़े होकर फहमीदा को तीन बार तलाक कह कर वापस पश्चिम बंगाल लौट गया। जाते वक्त कहा कि अब अपना तलाक हो चुका है। तुम दूसरा निकाह कर सकती हो। घटना के कुछ दिन बाद तक अफजल अहमद के परिवार वालों से कई बार बात करना चाही, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। जिसके बाद उसने 6 दिसंबर 2019 को पहली शिकायत की थी। पिता ने थाने के कई चक्कर लगा लिया उसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री ऑफिस और सीएम हेल्पलाइन में कई बार शिकायतें दर्ज की, जिसके बाद इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा से मिलने के बाद इस समस्या का समाधान हुआ। शुक्रवार देर रात पीड़ित की एफ आई आर दर्ज की गई।

पिता ने लगाए अहमद पर गंभीर आरोप

फामिदा के पिता का आरोप है कि अफजल अहमद का पूरा परिवार जालसाज है। अफजल की बहन अफना खातुन की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी, लेकिन आफना खातुन ने जिस से शादी की थी उससे 1 करोड़ की प्रोपर्टी हड़प ली और खुद के घर बोलपुर पश्चिम बंगाल रहने लगी। पूरा परिवार ही जालसाज था, लेकिन शादी के पहले उनके परिवार को यह जानकारी नहीं थी नहीं तो वो अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं होने देते।

आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर ने बताया कि अफजल अहमद मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जबकि पीड़िता का घर चंदन नगर क्षेत्र गीता नगर में है। पेशी के दौरान ही वह अपनी पत्नी को तलाक देकर वहां से रवाना हो गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

इंदौर से मृदुभाषी के लिए यशवंत पवार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट