Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भव्य महाकाल कॉरिडोर लगभग तैयार, 700 करोड़ में ले रहा कॉरिडोर आकार

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन अब जल्द ही अपने नए स्वरुप में दिखाई देगी। भव्य महाकाल कॉरिडोर लगभग बनकर तैयार हो चुका है, जिसका लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों से होगा। आइये जानते हैं महाकाल कॉरिडोर से जुडी ज़रूरी अपडेट।

उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से महाकाल कॉरिडोर के सिंगल फेस का लोकार्पण किया जाना तय है। हालाकी नवंबर माह के दूसरे विक में आने की संभावना जताई जा ढाई है। प्रधानमन्त्री के लोकार्पण की त्यारी को देखते हुवे कलेक्टर और सांसद ने सिंगल फेस के कार्यों का निरीक्षण किया। बाबा महाकाल का भी काशी विश्वनाथ जैसा भव्य स्वरुप दिखेगा।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में स्मार्ट सिटी के द्वारा करीब 700 करोड़ से अधिक का काम किया जाना है इसी के तहत रूद्र सागर महाकाल वन का प्रथम वर्ष का 336 करोड़ का कार्य पूर्णता की ओर है। महाकाल मंदिर कॉरिडोर का कार्य कई सालों से चल रहा है। महाकाल कॉरिडोर के सिंगल फेस में 7 भव्य गेट के साथ प्रांगण में पुरे शिव परिवार को अलग-अलग मूर्तियों के रूप में दर्शाया गया है।

उज्जैन से मृदुभाषी प्रदेश के लिए अमृत बैंडवाल की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट