Mradhubhashi
Search
Close this search box.

इंदौर के परदेशीपुरा थाने के सिपाही ने किया सुसाइड, कुछ दिन पहले आरक्षक के बेटे की हुई थी मौत

इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थाने पर पदस्थ आरक्षक ने बाणगंगा थाना क्षेत्र की रघुवंशी कॉलोनी स्थित अपने ही घर मे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

TI राजेन्द्र सोनी के मुताबिक घटना बाणगंगा के रघुवंशी कॉलोनी की है। यहां सुनिल (30) पुत्र स्व. अर्जुन सेंगर अपनी पत्नी ओर बेटे आयुष के साथ रहता था। अलसुबह चार बजे उन्हें सूचना मिली कि सूचना मिली कि सुनील ने फांसी लगा ली है। वह मूल रूप से रीवा का रहने वाला था। जिसके बाद आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं सुनील पर किसी तरह का कर्ज तो नहीं था।

बड़े पिता के बेटे अनूप ने जानकारी में बताया कि सुनिल की अगस्त 2020 में जुड़वां बेटे हुए थे। जिसमें एक आयुष व दूसरा अथर्व था। अरबिंदो के डॉक्टरों ने अथर्व के ब्रेन में इंफेक्शन होने की बात कर माता पिता को कुछ समय बाद सब ठीक होने की बात कही थी। जब अथर्व 6 माह का हुआ तो उसे अचानक उल्टियां होना शुरू हुई। जिसमें चाईल्ड स्पेशललिस्ट को उसे दिखाया गया। इस दौरान कई डॉक्टर बदलने के साथ अलग-अलग अस्पतालों में उसका इलाज चला कुछ माह पहले उसके सिर की सर्जरी हुई। जिसमें फिर से इंन्फेक्शन होने लगा। डॉक्टरों ने सुनील के बेटे अथर्व की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जबलपुर के एम्स ले जाने की बात कही थी।

जिसमें पिछले माह की 24 जनवरी को अथर्व की मौत हो गई। इसके बाद से सुनील लगातार तनाव में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक बड़ा बेटा आयुष पूरी तरह से स्वस्थ है। सुनील के माता-पिता की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। सुनील के पिता पुलिस में थे। बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई इसके बाद बड़े बेटे अनिल को अनुकंपा में नौकरी मिली थी। 2013 में अनिल की मौत हो गई। इसके बाद सुनील को अनुकंपा में नौकरी मिली थी। बताया जाता है कि बेटे के उपचार को लेकर सुनील को काफी कर्ज भी हो गया था। थाने के स्टाफ ने उसकी काफी मदद भी की थी। लेकिन सुनील लगातार तनाव से जूझ रहा था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट