Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Taliban: अफगानिस्तान में भारतीय मूल के कारोबारी का अपहरण

Taliban: अफगानिस्तान में सत्ता संभालने के बाद भी तालिबान का आतंक मुल्क में जारी है। तालिबान अपने विरोधियों को निशाना बनाते हुए उनसे बदला ले रहा है। एक भारतीय मूल के नागरिक का काबुल में अपहरण हो गया। इस वारदात में तालिबानी आतंकियों का हाथ माना जा रहा है।

दुकान से किया अगवा

अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक बंसरी लाल अरेन्दे (50) का काबुल स्थित उसकी दुकान के पास से सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद भारत सरकार से संपर्क साधा गया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने इस मामले में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। पुनीत सिंह चंडोक ने भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। अध्यक्ष चंडोक ने कहा कि उनको अफगान हिंदू-सिख समुदाय द्वारा यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में रहता है परिवार

चंडोक ने बताया कि बंसरी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों के कारोबारी हैं और वारदात के वक्त वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दुकान पर कामकाज में व्यस्त थे। बंसरी लाल को उनके कर्मचारियों के साथ अगवा किया गया था, लेकिन उसके कर्मचारी किसी तरह भागने में सफल रहे। अगवा कर्मचारियों को आपहरणकर्ताओं ने जमकर पीटा। बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है। पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि स्थानीय जांच एजेंसियों ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट