Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शादी तय होने के बाद बेटे ने कर ली लव मैरिज, इज्जत बचाने को माँ दूसरे युवक को दूल्हा ,सभी बारातियों को दुल्हन पक्ष ने बनाया बंधक

शादी तय होने के बाद बेटे ने कर ली लव मैरिज

बिहार की शादियां हमेशा से चर्चा में रहीं हैं। चाहे पकड़ौआ विवाह हो नकली दूल्हा-दुल्हन का मामला। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बहुत दिलचस्प वाक्या हुआ है। यहां एक महिला अपने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के खातिर अपने बेटे की जगह दूसरे युवक को दूल्हा बनाकर शादी के लिए चली गई।

वहां शादी से पहले पोल खुल गई और लड़की वालों ने उस महिला समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। दरअसल, युवती की शादी जिस युवक से तय हुई थी, उसने अचानक प्रेम विवाह कर लिया। ऐसे में महिला दूसरे युवक को दूल्हा बनाकर बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंच गई थी।

गौरतलब है कि नवादा के अमौनी निवासी रामजन्म मांझी और उनकी पत्नी लक्ष्मीनिया देवी बेटे की बारात लेकर गुरुवार की अल सुबह 3 बजे नालंदा के डुमरावां गांव देवशरण मांझी के घर पहुंचे थे। लड़की पक्ष ने धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया। शादी की रस्म शुरू करने से पहले लड़की वाले दूल्हे को देखकर चौंक गए। उन लोगों ने कहा कि दूल्हा बदल दिया गया है। बात आगे बढ़ी और लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं दूल्हा समेत 8 लोगों को बंधक बना लिया। नकली दूल्हा बने नवादा के अमौनी निवासी उमेश मांझी के बेटे बबलू कुमार (18) ने बताया कि उसे लक्ष्मीनिया देवी यह कहते हुए साथ लेकर आई थी कि उसके चाचा के ननिहाल में कोई बीमार है। उसे देखने जाना है। सभी लोग सीधे शादी में शामिल होने डुमरावां पहुंच गए। जब उसे कोट-पैंट पहनाकर मंडप में बैठाया जाने लगा तो उसे जानकारी हुई कि उसकी शादी की जा रही है। लड़के की बात सुन उसके घर वालों को कॉल किया गया तो उसके परिजन भी शादी की बात से अनजान मालूम हुए। उन लोगों ने बताया कि ​​​​​​लक्ष्मीनिया देवी कुछ काम कहकर ले गई थी।

परिवार में मौत कहकर कम बारात लेकर पहुंची
लक्ष्मीनिया काफी शातिर है। उसने लड़की पक्ष को कॉल कर बताया कि उसके परिवार में किसी की मौत हो गई। कुछ लोग ही बारात में आएंगे। जल्दी से शादी विवाह के रस्म को पूरा कर विदा करें। लक्ष्मीनिया के पति रामजन्म ने बताया कि उसकी पत्नी ने बेटे ओजीर की शादी तय की है, इसकी जानकारी नहीं थी। उसे बुधवार का बताया गया कि एक शादी समारोह में चलना है। यहां आने पर सारे मामले की जानकारी हुई। मामला पकड़ में आने के बाद उसने बताया कि उनके बेटे ने पहले लव मैरिज शादी कर ली है। इसकी जानकारी नहीं थी। शादी तय हो चुकी थी, इसलिए वो गांव के एक लड़के को उसके माता-पिता की मंजूरी से शादी के लिए आई थी।

ब्याज पर पैसे लेकर बेटी की कर रहे थे शादी
लड़की वालों ने कहा कि शादी में जो खर्च हुआ और बेटे की नौकरी के नाम पर रुपए लिए हैं वह लड़का पक्ष लौटा दे। वो सूद पर पैसे लेकर बेटी की शादी कर रहे थे। दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि लड़की एवं लड़के पक्ष को थाने पर लाया गया है। जो भी आवेदन मिलेगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट