अशोकनगर। शहर के विनीत शर्मा को हाल ही में चैन्नई की क्राऊन प्लाजा होटल में आयोजित रुबरू मिस्टर इंडिया 2022 का नया रूबरू मिस्टर इंडिया ब्रांड एंबेसडर चुना गया।
विनीत प्रदेश के पहले उम्मीदवार हैं जिन्हें मिस्टर इंडिया संगठन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। रूबरू मिस्टर इंडिया ब्रांड एंबेसडर का खिताब जीतने के अलावा विनीत शर्मा ने उक्त कार्यक्रम में मिस्टर कॉन्फिडेंट अवार्ड भी जीता। सिविल इंजीनियर विनीत सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र शर्मा के पुत्र हैं और वर्तमान में इंदौर में रहकर इंटीरियर डिजाइनर और व्यवसायी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
वह अपनी खुद की कंपनी त्रब्यकेश्वर कंस्ट्रक्शन एंड इंटीरियर डिजाइन कंपनी चलाते हैं और जेबीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनर भी हैं। उनकी रुचि पावर लिफ्टिंग, फिटनेस और खेल तके हैं।