Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पहली नजर में प्रियदर्शिनी को दिल दे बैठे थे सिंधिया, यह है कहानी

ग्वालियर. सिंधिया परिवार जिसका नाम सुनते ही हमारे जहन में रॉयल फैमेली के बारे में ख्याल आने लग जाते है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का संबंध प्रियदर्शिनी के साथ कैसे हुआ। कौन है यह प्रियदर्शिनी जो सिंधिया परिवार की बहु बनकर आई थी।   

1991 में दिल्ली पहली बार देखा था सिंधिया ने प्रियदर्शिनी को

प्रदेश के ग्वालियर राज परिवार की बहू प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया  खुबसुरती में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। शायद यही वजह रही कि पहली ही नजर में ज्योतिरादित्य सिंधिया उन्हे अपना दिल दे बैठे थें। ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार प्रियदर्शिनी राजे से 1991 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में मिले थे। और बस वहीं सिंधिया ने प्रियदर्शिनी के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया था। सिंधिया ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि मैं जानता था कि प्रियदर्शिनी राजे मेरे लिए ही बनी है, वहीं एक है जिससे मैं शादी करना चाहूंगा। उस समय ज्योतिरादित्य अमेरिका में रहते थें जबकि प्रियदर्शिनी राजे मुंबई में पढ़ाई करती थी।

गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं प्रियदर्शिनी

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया बड़ोदा के गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं। प्रियदर्शिनी राजे के पिता कुमार संग्राम सिंह गायकवाड़ बड़ोदा के आखिरी शासक प्रताप सिंह गायकवाड़ के बेटे हैं। उनकी मां भी नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती है।  प्रियदर्शिनी राजे ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की है। इस स्कूल को मुंबई में फोर्ट कॉन्वेंट के रूप में भी जाना जाता है। प्रियदर्शिनी राजे औऱ ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिसंबर 1994 में शादी के बंधन में बंधे। शादी के पहले ही सिंधिया प्रियदर्शिनी को अपनी जीनन साथी मान चुके थे। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी।

खूबसूरत महिलाओं में शामिल है प्रियदर्शिनी

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भारत की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल है। क्योंकि वह काफी खुबसुरत महिला है। इसलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली नजर में ही बस उन्हें देखते ही रह गए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी के दो बच्चे हैं, एक बेटा महानआर्यमन सिंधिया और एक बेटी अनन्या सिंधिया। उनकी बेटी अनन्या को हॉर्स राइडिंग का बहुत शौक है।

सिंधिया की बारात में दुल्हन की सजा था पूरा शहर

प्रियदर्शिनी को ब्याहने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया की भव्य बारात निकली। जो लोग बारात में शामिल हुए थे, उनका कहना था कि बड़ोदा महाराज ने पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया था और जैसे ही वे कहीं भी निकलते,  वहां के लोग उनका अभिनंदन करते थे। इसी शादी में वर-वधू को आर्शीवाद देने के लिए उस समय के राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा से लेकर प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहराव के साथ सोनिया गांधी सहित कई बड़ी हस्तियां भी पहुंचीं थी। बाद में जब बारात दुल्हन के रूप में प्रियदर्शिनी राजे को लेकर ग्वालियर आई तो यहां शानदार स्वागत हुआ और पूरे तीन दिन तक जयविलास पैलेस में नागरिकों के लिए भोज का आयोजन हुआ।

राजनिति में आना नहीं चाहती प्रियदर्शिनी

ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शनी ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार किया था। 2019 के लोकसभा चुनावों की अगुवाई में, वह मतदाताओं के एक क्रॉस-सेक्शन में पहुंचीं, उनकी व्यथा सुनी और उन्हें उनके पति द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया था। ज्योतिरादित्य गुना सीट के उम्मीदवार थे, हालांकि बीजेपी उम्मीदवार  कृष्ण पाल सिंह यादव से वह हार गए थे। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शिनी ने कह दिया है कि वह राजनिति में आना नहीं चाहती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट