Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Chandrayaan-3 Launch: चंद्रयान-3 की लांचिंग से पहले तिरुपति मंदिर पहुंची वैज्ञानिकों टीम, चंद्रयान का एक छोटा मॉडल भी ले गए

chandrayan 3 की लांचिंग से पहले तिरुपति मंदिर पहुंची वैज्ञानिकों टीम

Chandrayaan-3 Scientists Team in Tirupati Temple: चंद्रयान-3 की लांचिंग में सिर्फ एक दिन बचा है। शुक्रवार यानी 14 जुलाई को लांचिंग होनी है। इससे पहले गुरुवार को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के वैज्ञानिकों (scientist) की टीम तिरुपति मंदिर में पहुंची। वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 एक छोटा-सा मॉडल (chandrayan Model) भी साथ लाया था। पूरी टीम ने भगवान तिरुपति (Tirupati) की पूजा-अर्चना की। इसमें इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ भी थे।

इस दौरान इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि कल दोपहर 2:35 बजे देश अपना तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लांच करने के लिए तैयार है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि सब कुछ ठीक हो जाए। यह 23 अगस्त के बाद किसी भी दिन चंद्रमा (Moon) पर उतर जाए।

चंद्रयान-3 हमारा मिशन
तिरुपति मंदिर पहुंचे एक वैज्ञानिक ने कहा कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) हमारा चंद्रमा पर एक मिशन है। शुक्रवार को इसकी सफल लांचिंग होगी। मंदिर पहुंचने वाले वैज्ञानिकों में राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला के निदेशक अमित कुमार पात्रा, चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक वीरमुथु वेल, चंद्रयान-3(Chandrayaan-3) की एसोसिएट परियोजना निदेशक कल्पना कालहस्ती शामिल थे।

चंद्रमा पर अंतरिक्ष उतारने वाला चौथा देश होगा भारत
चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करता है तो ऐसा करने वाला भारत चौथा देश होगा। इससे पहले 2019 में चंद्रयान-2 को लांच किया गया था। यह प्रयास काफी हद तक सफल रहा था। अब 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश स्थित जीएसएलवी मार्क 3 हेवी लिफ्ट लांच वाहन पर चंद्रयान-3 को लांच किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट