भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। देर रात व्हाटसप कॉल करने वाले एक शख्स ने खुद को इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कहा, जल्द ही तुम्हारी हत्या होगी, हमें इसकी सूचना देनी थी तो दे दी।भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। देर रात व्हाटसप कॉल करने वाले एक शख्स ने खुद को इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कहा, जल्द ही तुम्हारी हत्या होगी, हमें इसकी सूचना देनी थी तो दे दी।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने व्हाटसप कॉल की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई। फिर देर रात टीटी नगर पुलिस थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। देर रात 2 बजे सांसद कार्यालय की तरफ से सूचना दी गई कि साध्वी प्रज्ञा को धमकी भरा कॉल आया है, जिसके बाद कुछ वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई। वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद पुलिस ने धारा 506 और 507 के तहत केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है कि जब साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली हो। सांसद बनने के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कई बार अनजान नंबरों से धमकी भरे मैसेज और कॉल आ चुके हैं।