उज्जैन. देश में बच्चियां अब अपनों से ही सुरक्षित नहीं हैं। अधिकांश मामलों में अपने ही मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला उज्जैन के पंवासा थाने का है। यहां पंवासा में अपने मामा के घर आई एक 7 साल की मासूम के साथ मासी की ननंद उसी के ही बुआ के लड़के ने दुष्कर्म किया।
नाबालिग ने जब यह बात अपनी मां को बताई तो उसने पुलिस थाने आकर बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पंवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया के मुताबिक पीड़िता जीवाजीगंज क्षेत्र में रहती है पिछले दिनों वह अपनी मां के साथ मामा के घर आई थी। वापस अपने घर लौटते समय पीड़िता की मां अपनी 7 साल की मासूम बालिका को मामा के घर ही छोड़ गई। इस दौरान मामा के घर रह रहे मोसी की ननंद के लड़के ने नाबालिग की मासूमियत का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घर पहुंचने पर मासूम पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई तो उसकी मां ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस में आरोपी के खिलाफ 376 और पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।