Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 8 सितंबर 2023 : तुला समेत इन राशि वालों के लिए खर्च भरा रहेगा दिन, अपना राशिफल जानें

Rashifal 8 सितंबर 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।

Rashifal: 8 सितंबर यानी शुक्रवार को तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए खर्च भरा रहेगा। इन राशि के लोगों को अपना एक बजट बनाकर चलना है।

मेष (Aries) Rashifal
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप मित्रों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर मानसिक तनाव आज थोड़ा कम होगा। परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आर्थिक परेशानी दूर होने वाली है।

वृष (Taurus) Rashifal
दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहेगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ेंगे। संतान की शिक्षा की समस्या दूर होगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आपके लिए यह दिन सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि लाएगा। आपके सामने जीवन का कुछ नया रहस्य आ सकता है। परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। छोटी-मोटी बात भी आज सहन नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में अक्समात धन लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है।

कर्क (Cancer) Rashifal
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी वाहन को चलाने में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। बढ़ते खर्चों के लिए बजट बनाकर चलें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपकी व्यय बढ़ाने से परेशानी में आ सकते हैं।

सिंह (Leo) Rashifal
दिन सोचे-समझे काम को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई-बहनों में संबंध अच्छे रहेंगे। किसी बात को लेकर उलझन आज दूर होगी। अपने काम को दूसरों के भरोसे ना करें। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो शांति रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

कन्या (Virgo) Rashifal
आपके लिए दिन खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। सिर दर्द, बदन दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आलस्य के चक्कर में किसी काम को कल पर डालेंगे, जो बाद में समस्या लेकर आ सकता है। घर का माहौल कुछ अशांतिपूर्ण रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट हो सकता है। उनके लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

तुला (Libra) Rashifal
शीघ्रता व भावुकता में आपको कोई निर्णय लेने से बचना है। व्यवसाय में जितनी आपको अपेक्षा थी, उतना धन लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण मन तो थोड़ा परेशान रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। किसी बात को लेकर माता-पिता से ना उलझें।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
आपके लिए दिन कुछ समस्याओं भरा रहेगा। अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यवहार से आपके साथी परेशान रहेंगे। मन की किसी इच्छा के पूरा न होने से स्वभाव थोड़ा जिद्दी हो सकता है। आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई नया काम करने के लिए सोच-विचार करना पड़ सकता है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
आपके लिए यह दिन पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति में माहौल को शांत करने की कोशिश करेंगे। सोच हुए सभी काम पूरे होंगे। किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा से रुका काम पूरा होगा। गृहस्थ जीवन की समस्याएं आज दूर होंगी। नया मकान खरीदने का सपना पूरा होगा।

मकर (Capricorn) Rashifal
गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। धन की कमी पूरी होगी। खान-पान पर पूरा ध्यान दें। माताजी की शारीरिक कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
इस दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रसन्न रहने के कारण कोई डिसीजन आसानी से ले पाएंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। उसके बाद आपके काम पूरे हो सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

मीन (Pisces) Rashifal
आपके लिए दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें। ऐसा नहीं करने पर प्रमोशन रुक सकता है। स्वास्थ्य की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करें। किसी बड़े निवेश को करने के लिए सोच-विचार कर सकते हैं। इसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट