Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 27 November 2021: किसी कामकाज की योजना बनेगी, परिजनों का सहयोग मिलेगा

मेष –

घर के रखरखाव और व्यवस्था संबंधी गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा और आपके कार्य में अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था को लेकर परेशानियां आ सकती हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। ध्यान रखें की बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे और दोस्ताना रहें। बदलते मौसम की वजह से गले में दर्द व खांसी जुकाम जैसी स्थिति रह सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तुरंत उसका इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से करने पर आशातीत सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित व्यवसाय में गति आएगी। बिजनेस में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है। इसलिए मेहनत से घबराए नहीं। घर का माहौल खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। बच्चे की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। वायु विकार और जोड़ों के दर्द सबंधी समस्या उत्पन्न हो सकते हैं। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

राजनैतिक अथवा सामाजिक संपर्कों का दायरा विस्तृत करें। किस्मत का साथ मिलेगा। कोई राजनैतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं। जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। व्यवसायिक कामों में गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय फायदेमंद रहेंगे। कोई शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होने की संभावना है। आप की उपलब्धियों की वजह से परिवार के लोग खुशी महसूस करेंगे। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

परिवार तथा खास मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर प्रॉपर्टी खरीदने संबंधित कोई योजना बन रही है, तो पहले उसका वास्तु आदि द्वारा परीक्षण करवा ले। व्यवसायिक स्थल पर सभी काम सुचारु रुप से पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने पर कोई प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती लाएगा। खांसी जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। अपना इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

कोई भी दिक्कत आने पर अपनी राजनैतिक व सामाजिक संपर्कों का इस्तेमाल करें, आपको उचित सपोर्ट मिलेगी। व्यवसाय संबंधी योजनाएं बनाई हैं, वह आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव को बदले। खांसी जुकाम जैसी समस्या महसूस होगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

कोई भी दिक्कत आने पर अपनी राजनैतिक व सामाजिक संपर्कों का इस्तेमाल करें, आपको उचित सपोर्ट मिलेगी। समय अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। मामा पक्ष से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती हैं। व्यवसाय संबंधी योजनाएं बनाई हैं, वह आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव को बदले। खांसी जुकाम जैसी समस्या महसूस होगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु आप मेहनत द्वारा अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। कोई भी नया निर्णय ना लें। पैसों के लेन-देन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखना आवश्यक है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती हैं। परंतु चिंता की बात नहीं होगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

लाभदायक समय है, इसका सदुपयोग करें। अगर कहीं इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। किसी संतान की भी इनकम समय होने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। हालांकि मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन उसका फायदा भी जल्दी ही धन लाभ के रूप में मिलने वाला है। पति-पत्नी के बीच मीठी नोकझोंक रहेगी। परंतु उनके भावनात्मक संबंधों में कटुता नहीं आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

खर्चों के साथ साथ आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे इसलिए किसी भी तरह का तनाव ना ले। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में नए ऑर्डर या एग्रीमेंट हो सकते हैं। वित्तीय मामलें निपट जाएंगे। नौकरी संबंधी कामों में तरक्की के योग बनने वाले हैं। घर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक रूप से सुकून प्रदान करेगा। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखें। तथा दिनचर्या व खान-पान को भी संयमित रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

विदेश संबंधित कोई भी रुका हुआ काम बनने की उचित संभावना है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मुलाकात भी लाभदायक रहेगी। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। नौकरीपेशा लोगों को काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बहुत ज्यादा डिसिप्लिन होना जीवन साथी के साथ कुछ तकरार उत्पन्न कर सकता है। माहौल खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व उपहार देने संबंधी कार्यक्रम बनाएं। एसिडिटी या किसी इंफेक्शन की वजह से पेट में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए रूपरेखा बना ले इससे, आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। लापरवाही की वजह से संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। खांसी जुकाम जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा पोलूशन और मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

अगर किसी विशेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे तो आज आपको उसे सफलता मिल सकती हैं। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। फाइनेंस संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध बनाने का कारण बन सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को संतुलित रखना जरूरी है। तनाव अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट