Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कर्ज से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, दो लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक

भोपाल। शहर के आनंद नगर में रहने वाले ऑटो पार्ट्स करोबारी ने मां-पत्नी और दो बेटिायों सहित घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान पांच में से 2 लोगो ने दम तोड़ दिया है। बाकी 3 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। कारोबारी ने एक नोट छोड़ा है, जिसमें उसने कर्ज से परेशानी और दो महिलाओं द्वारा कर्जा वसूलने को लेकर आए दिन की अभद्रता से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

बड़ी बेटी ग्रिश्मा जोशी इंजीनियरिंग कर रही है

पिपलानी थाने के टीआई अजय नायर के अनुसार संजीव जोशी आनंद नगर में रहते हैं और ऑटो पार्ट्स का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी अर्चना जोशी घर में ही किराने की दुकान का संचालन करती हैं। बड़ी बेटी ग्रिश्मा जोशी इंजीनियरिंग कर रही है। जबकि 16 वर्षीय छोटी बेटी पूर्वी जोशी स्कूली छात्रा है। संजीव की मां नंदनी जोशी भी उनके साथ रहती हैं। दो महिलाओं से आर्थिक तंगी के चलते संजीव ने कर्ज लिया था।

महिलाएं आए दिन परिवार में आकर अभद्रता करती थीं

जिसे वह लंबे समय से चुका नहीं पा रहे थे। महिलाएं आए दिन परिवार में आकर अभद्रता करती थीं। कर्ज नहीं चुकाने की हालत में घर में कब्जा करने की धमकी देती थीं। इसी बात को लेकर परिवार में भी कलेह होती थी। जिससे तंग आकर बीती रात पूरे परिवार ने खुदकुशी का इरादा बनाया और एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दादी और पोती की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोगों का इलाज अभी अस्पताल में जारी है।

संजीव जोशी पेशे से मैकेनिक है

गौरतलब है कि पिपलानी थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में यह परिवार रहता है। परिवार का मुखिया संजीव जोशी पेशे से मैकेनिक है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने चूहा मारने वाली दवा खाई है। सभी का इलाज पटेल नगर स्थित गायत्री अस्पताल में चल रहा है।

मृदुभाषी के लिए भोपाल से मोहम्मद ताहिर खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट