Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 27 July 2023 : इन राशियों के लोग आज रहें सतर्क, दुर्घटना-हानि की आशंका, वृष और कर्क राशि वालों की इच्छा पूरी होगी

aaj-ka-rashifal-27-july-2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।

मेष (Aries) Rashifal
धन संबंधित मामलों में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। कुछ समस्याओ को सुलझा लेंगे। आज आप किसी गलत बात के लिए हां नहीं कहें। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हों तो अपनी बात लोगों के सामने जरूर रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। माताजी से किसी किए वादे को पूरा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर वह नाराज हो सकती हैं।

वृष (Taurus) Rashifal
शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिन रहेगा। आज अजनबी से झड़प हो सकती है। अपने से ज्यादा औरों के कामों में ध्यान लगाएंगे तो समस्या आ सकती है। आज माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधान रहें।

मिथुन (Gemini) Rashifal
बाकी दिनों की तुलना में यह दिन बेहतर रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में किसी डील को बहुत सोच-विचारकर फाइनल करें। धर्म और अध्यात्म के कार्यों में रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा की समस्याओं के लिए गुरुजनों से बात करनी होगी। अधिक काम के कारण हाथ-पैरों में दर्द, शारीरिक, थकान आदि समस्या हो सकती है।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग आज सावधानी बरतें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। बेवजह की लड़ाई से परिवार में अशांति का माहौल रह सकता है। पिकनिक पर जाने की योजना बनानी होगी।

सिंह (Leo) Rashifal
व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। आर्थिक समस्या आज दूर होगी। कार्यक्षेत्र की समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। व्यवसायी पार्टी बनाने से बचें। कोई धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान के विवाह की समस्या पर मित्र से बात कर सकते हैं। परिवार में कोई सदस्य नौकरी में कार्यरत है तो वह परिवार से मिलने आ सकता है। किसी से धन उधार लिए तो वह आज आसानी से मिल जाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। राजनीति में हाथ बहुत सोच-विचारकर आजमाएं, नहीं तो कोई आपकी छवि खराब कर सकता है।

तुला (Libra) Rashifal
इस दिन बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचें। खान-पान पर नियंत्रण रखें और अधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें। कार्यक्षेत्र में कोई जोखिम उठाना पड़े तो बहुत सावधानी से उठाएं। आपका नुकसान हो सकता है। कुछ विरोधी आपको परेशान करेंगे। आपकी तरक्की के मार्ग में अनेकों बाधाएं आएंगी, लेकिन आप उसे पारकर कर आसानी से आगे बढ़ सकेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। किसी बीमारी में लापरवाही की थी तो वह बड़ी बीमारी बन सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें। कानूनी मामले में कोई नुकसान हो सकता है। व्यापार में किसी मित्र से धन उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी वालों के ऊपर काम का बोझ रह सकता है। इससे स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
बहुत सोच-विचारकर आगे बढ़ने के लिए दिन रहेगा। कोई करीबी धोखा दे सकता है। परिवार में लोग किसी काम में आपकी मदद मांग सकते हैं। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार की परेशानी आज दूर होगी। आर्थिक तंगी भी समाप्त होगी। इस दिन आपको किसी पैतृक संपत्ति मामले में जीत मिलेगी।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन मिलाजुला रहेगा। किसी विरोधी के कारण कोई आवश्यक काम रुक सकता है। इससे आपको परेशानी होगी। आपका मन भी दुखी रहेगा। यात्रा पर जाए तो वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो अक्समात खराबी के कारण खर्चे आ सकता है। परिवार की अनबन को घर से बाहर नहीं जाने दें। अगर, बात बाहर गई तो कोई फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। संतान से किए वादे को पूरा करना होगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन सुखमय रहेगा। किसी परिजन से वाद-विवाद हो सकता है। आपकी तरक्की में आ रहीं बाधाएं आज दूर होंगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी से धन उधार लेंगे तो उसे उतारना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। किसी बात का तनाव था तो वह आज दूर होगा।

मीन (Pisces) Rashifal
यह दिन कार्यक्षेत्र के कामों के उधेड़बुन में लाएगा। संतान के लिए नया वाहन ला सकते हैं। माताजी के शारीरिक कष्ट में काफी हद तक सुधार होगा। इसे देखकर आप खुश होंगे। परिवार में आपसे लोग सलाह लेंगे। किसी की कहीसुनी बातों में आकर निर्णय नहीं लें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करें

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट