Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 26 September 2021: मनोकामनाएं पूर्ण होगी, धार्मिक यात्रा के योग हैं

मेष –

संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलने से खुश रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका खास योगदान रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। लेकिन काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय तनाव लेने की जगह धैर्य रखना ही उचित रहेगा। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। खांसी, जुकाम या कोई इंफेक्शन हो सकता है। परंपरागत इलाज ज्यादा उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। अपने कॉन्टैक्ट्स ज्यादा मजबूत करें। प्रॉपर्टी संबंधी रुका काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से आप किसी भी परेशानी को आसानी से सुलझा लेंगे। कर्मचारियों से अच्छे संबंध रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वो मन लगाकर काम करेंगे। आमदनी के सोर्स भी बढ़ेंगे। मुश्किल वक्त में जीवनसाथी की मदद से तनाव दूर होगा। प्रेम संबंध जल्दी ही शादी में बदल सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। नई ऊर्जा का असर भी महसूस करेंगे। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। अभी समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते वक्त चौकन्ना रहें। पति-पत्नी में प्यार बना रहेगा। अपोजिट जेंडर वाले दोस्तों से दूरी रखना उचित रहेगा। ज्यादा मेहनत की वजह से सर्वाइकल और कंधों में दर्द हो सकता है। कुछ वक्त कसरत और आराम में भी बीताना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क –

प्रॉपर्टी या पैसों के लेन-देन में किसी करीबी रिश्तेदार या भाई से संबंध खराब हो सकते हैं। कोई कीमती चीज ना मिलने से भी परेशान रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। समय पर ऑर्डर पूरा करने से मार्केट में साख बनेगी। इस वक्त दुश्मनों को नजरअंदाज ना करें। घर के वातावरण को संतुलित और खुशनुमा रखने में आपका सहयोग जरूरी है। इसलिए कुछ वक्त घर परिवार की देखभाल में भी दें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

किसी दोस्त के राजनैतिक संबंध आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों पर सलाह मशवरा होगा। बिजनेस में अंदरुनी कामकाज पर खासतौर से ध्यान रखना जरूरी है। कोई बाहरी इंसान आपके कामकाज में रुकावटें डाल सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या –

बिजनेस के कामकाज बिना रुकावट चलते रहेंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों से भी पूरी मदद मिलेगी। लेकिन आलस की वजह से आज का काम कल पर ना डालें। पुराने दोस्त के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन बदलते मौसम में लापरवाही करना बिल्कुल ठीक नहीं है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

आज कामकाज में कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। इस वक्त अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी भी निभानी पड़ेगी। इस कारण आप पर काम का लोड ज्यादा रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। परिवार के लोगों की सेहत के देखभाल में आपका समय बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली रंग- 6

वृश्चिक –

स्टूडेंट्स को डिसिप्लीन में रहना जरूरी है। लापरवाही के कारण लक्ष्य से भटक सकते हैं। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी तरह की बदनामी की आशंका है। इसलिए सावधान रहें। कामों में रुकावटें आने से तनाव की स्थिति रहेगी। इसका उचित इलाज योगा और मेडिटेशन है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

आज धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में समय बीतेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। किसी बड़े इंसान के दखल से घर के लोगों में गलतफहमियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। एलर्जी की वजह से गला खराब हो सकता है। इस कारण बुखार से भी परेशान रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

मकर –

इस वक्त बिजनेस में महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं। इसलिए गंभीरता से अपने कामों को अंजाम दें। धीमी गति से चल रहे काम में सुधार आएगा। घर का माहौल कहासुनी की वजह से तनावपूर्ण रहेगा। बेहतर होगा किसी भी नकारात्मक बात को ज्यादा तूल ना दें। गैस, एसिडिटी की समस्या रहेगी। लीवर संबंधी जांच जरूर करवा लें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

बिजनेस में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी। इस वक्त मार्केट संबंधित कामों को निपटाने की कोशिश करें। अपने कामों में जीवनसाथी की सलाह जरूर लें, आपका मनोबल बढ़ेगा और आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। डायबिटीक लोग अपना खास ध्यान रखें और अपने खानपान संबंधी आदतों को सुधार करना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करें। बुजुर्गों का सम्मान करें। स्टूडेंट्स को लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत है। मीडिया, प्रिंटिंग से संबंधित बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। इस वक्त दूर दराज इलाके में अपने संपर्क बनाने के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कहासुनी हो सकती है। इसका नकारात्मक असर परिवार की शांति खत्म कर सकता है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट