Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: मेष, कर्क समेत इन राशि के लोगों का आज नहीं बनेगा कोई काम, जानें अपना राशिफल

Rashifal: मेष, कर्क समेत इन राशि के लोगों का आज नहीं बनेगा कोई काम, जानें अपना राशिफल

Table of Contents

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 13 अक्टूबर यानी शुक्रवार को ग्रहों की चाल के मुताबिक वृषभ राशि वाले विवाद में न पड़ें, अन्यथा झगड़ा हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों का बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। वहीं, मेष, कर्क, कुंभ राशि वालों का कोई काम नहीं बनेगा।

Rashifal: मेष, कर्क समेत इन राशि के लोगों का आज नहीं बनेगा कोई काम, जानें अपना राशिफल

मेष (Aries) Rashifal

दिन किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। व्यावसायिक विषयों में गति आएगी। सामाजिक क्षेत्र के लोगों को नए काम को करने का मौका मिल सकता है। उनकी पद में भी वृद्धि होगी। लेन-देन संबंधित मामलों में आंख व कान खुले रखें, नहीं तो कोई धोखा दे सकता है। प्रॉपर्टी खरीदते समय लिखा-पढ़ी पर पूरा ध्यान दें। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी।

वृष (Taurus) Rashifal

यह दिन खर्चा भरा रहने वाला है। व्यक्तिगत प्रयासों में उत्साह भरेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी वालों को अधिकारियों की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलनी है। अपनी बात उनके सामने अवश्य रखनी होगी, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, उन्हें आज परिवार की याद सता सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन (Gemini) Rashifal

दिन सुख&सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत सोच-विचारकर लेना होगा। सभी के साथ सहजता से आगे बढ़ें। बड़ी उपलब्धि मिलने से प्रसन्न रहेंगे। किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे तो उसमें अत्यधिक मेहनत के बाद सफलता मिलती दिख रही है। बिजनेस कर रहे लोग किसी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

कर्क (Cancer) Rashifal

आपके लिए यह दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। सामाजिक कार्यों में तेजी आएगी। भाई-बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी। सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। जरूरी काम को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। किसी को धन उधार दिया था तो आपको उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

सिंह (Leo) Rashifal

दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी से वादा किया है तो उसे पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में कामों में गलती न करें, नहीं तो अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। कोई पुराना मित्र मुलाकात करने आ सकता है। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। किसी से किए वादे को पूरा करें नहीं तो वह नाराज हो सकती है। माताजी की सेहत में गिरावट चल रही थी तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

कन्या (Virgo) Rashifal

दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। रचनात्मक क्षेत्र में अपनी जगह बनाएंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से परेशान थे तो चिंता दूर होगी। रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है। काम को लेकर लंबे समय से परेशान थे तो भाइयों की मदद से पूरा होता दिख रहा है।

तुला (Libra) Rashifal

यह दिन सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। लेन-देन के मामले में स्पष्टता बनाए रखें। किसी से लिया धन समय रहते चुकाने की कोशिश करें। बढ़ते खर्चों को लेकर योजना बनानी होगी, तभी आसानी से पूरे कर पाएंगे। लापरवाही से काम किया तो समस्या आ सकती है। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो वह आज पूरी हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। आपके प्रभाव -प्रताप में वृद्धि होगी। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे पूरी अवश्य करेंगे। कोई काम लंबे समय से रुका था तो वह पूरा हो सकता है।

धनु (Sagittarius) Rashifal

यह दिन पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। धन संपति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। सभी का सहयोग बना रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। कोई मित्र धन संबंधित मदद मांगे तो पूरी अवश्य करें। अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों की परीक्षा के परिणाम आएगा।

मकर (Capricorn) Rashifal

आपके लिए दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। अपने मामले में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाग्य के भरोसे किसी काम को न करें, नहीं तो समस्या आ सकती है। अजनबी से लेन-देन न करें। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। धार्मिक गतिविधियों के प्रति पूरा ध्यान रहेगा। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता दिख रहा है। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

इस दिन जल्दबाजी में काम करने से बचें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। रक्त संबंधी रिश्तों की दूरी खत्म होगी। संबंधित मामलों में बात स्पष्ट रखें, नहीं तो गलत साबित किया जा सकता है। सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। समन्वय की भावना बनी रहेगी। कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ें, तभी आप उन्हें समय रहते पूरा कर सकेंगे।

मीन (Pisces) Rashifal

आपके लिए यह दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। भूमि, भवन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। वाद-विवाद चल रहा तो उसमें भी जीत मिलेगी। महत्वपूर्ण कामों को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विरोधियों से बातचीत न करें, नहीं तो वह धोखा दे सकते हैं। माता-पिता से धन संबंधित मदद मांगेंगे तो वह मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट