Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा सीधी, कल से पूरे मध्य प्रदेश का बदलेगा मौसम

MP Today Weather: देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा सीधी, कल से पूरे मध्य प्रदेश का बदलेगा मौसम

MP Weather Forecast: राजधानी भोपाल में तीन दिनों से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 38.8 डिग्री तापमान सीधी में दर्ज हुआ। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। सीधी जिला गुरुवार को देश के मैदानी क्षेत्रों के सबसे अधिक तापमान वाले पांच शहरों में तीसरे नंबर पर रहा।

मौसम(Weather) विज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से शनिवार से प्रदेश में मौसम(Weather) का मिजाज बदलेगा। कहीं-कहीं बादल छा और बूंदाबांदी हो सकती है। वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम(Weather) प्रणाली सक्रिय नहीं है। आसमान साफ रहने से तीखी धूप निकल रही है।

इससे राजधानी समेत पूरे प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ा है। वर्तमान में एक प्रति चक्रवात मध्य महाराष्ट्र के आसपास बना है, जिससे हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। खासकर दिन के समय दक्षिणी हवा चलने से तापमान में बढ़ोतरी होती है। शाम के बाद उत्तरी हवा चलने से रात का तापमान सामान्य के आसपास बना है। शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने वाला है। इसके असर से शनिवार से पंजाब-हरियाणा में वर्षा सिलसिला शुरू हो सकता है।

मध्य प्रदेश में छा सकते हैं बादल

नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं। इस दौरान राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन सकता है। इसके असर से मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि रात का तापमान कुछ बढ़ने लगेगा।

मध्य प्रदेश में छा सकते हैं बादल weather
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट